Ambulance Fire : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। यह घटना सांवलखेड़ा के पास हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
धुआं उठते ही ड्राइवर ने दिखाया तुरंत एक्शन
एंबुलेंस में सवार ड्राइवर इसरार के मुताबिक, वाहन में अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर महिला मरीज और ऑक्सीजन सिलेंडर को बाहर निकाल लिया। मरीज सांस की समस्या से जूझ रही थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।
समय रहते उठाए गए कदम से मरीज की जान बच गई। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से महिला मरीज को सुरक्षित नर्मदापुरम अस्पताल भेजा गया।
Raisen News : रायसेन में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री के पार, नदियों का जलस्तर घटा
पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर लाकर बुझाई आग
डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाया और एंबुलेंस में लगी आग पर काबू पाया। आग से एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना के समय भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला भी उसी मार्ग से गुजर रही थीं। उन्होंने जलती एंबुलेंस देखकर तुरंत सीएमएचओ और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य तेजी से शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।