Latest

MP heatwave alert : एमपी में फिर बढ़ी भीषण गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; कई जिलों में लू का अलर्ट

Heatwave Alert MP

MP heatwave alert : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

राजधानी भोपाल में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आज इसके 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, सिर पर हमला

रात में हल्की राहत, दिन में तपिश बरकरार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल हटने से रात के तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में रात का पारा करीब 4.4 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी फिर बढ़ गई है।

इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है:

  • नर्मदापुरम – 43°C
  • सीधी – 42.6°C
  • नौगांव – 42.5°C
  • रायसेन – 42.2°C
  • रतलाम – 42°C
  • सतना – 41.6°C
  • दमोह – 41.4°C
  • जबलपुर – 40.6°C
  • भोपाल – 40.2°C
  • ग्वालियर – 40.2°C
  • इंदौर – 39.9°C

Betul news : बैतूल में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, व्यापारियों ने मांगी 15 दिन की मोहलत

कई जिलों में लू का खतरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

आने वाले दिनों का अनुमान

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। फिलहाल राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

सावधानी ही बचाव

  • दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • धूप में निकलते समय सिर ढकें

MP Vidhan Sabha special session : 27 अप्रैल को एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सदन में होगी विस्तृत बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *