Water Crisis Gwalior : ग्वालियर में पानी संकट पर बवाल, पार्षद का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, टंकी में कूदने की चेतावनी

news

Water Crisis Gwalior : ग्वालियर।  ग्वालियर के नूरगंज इलाके में लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित होने के चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या के विरोध में वार्ड 14 के पार्षद और एमआईसी सदस्य विनोद उर्फ माठू यादव ने मंगलवार देर रात अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पार्षद माठू यादव पानी की टंकी पर चढ़ गए और अर्द्धनग्न होकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र में नियमित पानी सप्लाई शुरू नहीं होगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां तक कि उन्होंने टंकी में कूदने की भी धमकी दी। AIIMS Job Scam : भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी, एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार लोगों ने निगम कर्मचारियों को घेरा घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया। कुछ समय के लिए कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पार्षद ने अधिकारियों पर लगाए आरोप प्रदर्शन के दौरान पार्षद ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि वे जनता के हक के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद भरी गई टंकी स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन हरकत में आया। जांच में टंकी से जुड़ी मोटर के स्टार्टर में खराबी सामने आई, जिसके कारण पानी सप्लाई प्रभावित थी। मरम्मत के बाद देर रात टंकी को भरवाया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। Bhopal Suicide Case : भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

AIIMS Job Scam : भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी, एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार

AIIMS Job Scam

AIIMS Job Scam : भोपाल।   भोपाल में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रही एक युवती से ठगी का मामला सामने आया है। युवती को एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे ऐंठ लिए गए। बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़िता प्रिया राठौर (30) सीहोर जिले की रहने वाली है और भोपाल के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। उसकी पहचान सीहोर के ही मुकुल त्यागी और अमर छावा से थी, जो भोपाल में प्राइवेट काम करते हैं। दोनों आरोपियों ने युवती को भरोसा दिलाया कि उनकी एम्स में पहचान है और वे उसे वहां नौकरी दिला सकते हैं। Bhopal Suicide Case : भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 50 हजार रुपए लेकर करते रहे टालमटोल आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से करीब 50 हजार रुपए नकद लिए। पैसे लेने के बाद दोनों युवक लगातार टालमटोल करते रहे और कोई नियुक्ति पत्र नहीं दिया। एक साल बाद पुलिस में शिकायत करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद जब युवती को नौकरी नहीं मिली, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर छावा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मुकुल त्यागी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। Raisen News : रायसेन में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री के पार, नदियों का जलस्तर घटा

Bhopal Suicide Case : भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Bhopal Suicide Case

Bhopal Suicide Case : भोपाल। भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार रात वह घर में फंदे पर मिली थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार तड़के इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। पुलिस को दिए गए बयान में परिजनों ने बताया कि छात्रा हाल ही में आए परीक्षा परिणाम को लेकर काफी परेशान थी। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थी। माता-पिता काम पर थे, घर लौटने पर मिली घटना की जानकारी मंगलवार को माता-पिता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा। उस समय उसमें सांसें चल रही थीं, जिसके बाद तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। Cheetah project MP : हाईटेक निगरानी में सुरक्षित चीते, मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका मोनिका रायकवार (17) शिवाजी नगर स्थित 6 नंबर स्टॉप क्षेत्र में रहती थी। उसके पिता शासकीय सेवा में हैं, जबकि मां निजी नौकरी करती हैं।

MP Cabinet News : मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम, किसानों को 4 गुना मुआवजा

MP Cabinet News

MP Cabinet News : भोपाल।  भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को भोपाल में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे शेल्टर होम कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम बनाने का निर्णय लिया है। यहां परिजनों को सस्ती दरों पर रुकने और भोजन की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में भी लागू होगी। Ambulance Fire : नर्मदापुरम में चलते एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर ने बचाई मरीज की जान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन शेल्टर होम्स का निर्माण सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी, जबकि निर्माण और अन्य व्यवस्थाएं संस्थाएं संभालेंगी। एक समिति द्वारा न्यूनतम शुल्क तय किया जाएगा, ताकि यह सुविधा आम लोगों के लिए सुलभ रहे। मेडिकल सुविधाओं के विस्तार पर 2 हजार करोड़ खर्च राज्य सरकार अगले 5 वर्षों में सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत सुविधाएं विकसित करने के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। किसानों को जमीन अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा कैबिनेट ने फैक्टर-2 लागू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण होने पर किसानों को 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। इसे किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। Raisen News : रायसेन में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री के पार, नदियों का जलस्तर घटा 33 हजार करोड़ के निर्माण कार्यों को मंजूरी राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करीब 33 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है, जिससे विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। उज्जैन में सिंचाई परियोजना और छिंदवाड़ा के लिए पैकेज उज्जैन क्षेत्र में 157 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिससे 35 गांवों को लाभ होगा।वहीं, छिंदवाड़ा जिले के पुनर्वास पैकेज के तहत 128 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है। छात्रों को साइकिल और शिक्षा संस्थानों के लिए बजट सरकार अगले 5 वर्षों में कक्षा 6वीं और 9वीं के छात्रों को साइकिल वितरण पर 990 करोड़ रुपए खर्च करेगी।साथ ही, शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया गया है। Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक हादसा, 6 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत सीएम केयर योजना 2026 को मंजूरी कैबिनेट ने सीएम केयर योजना 2026 की निरंतरता को भी मंजूरी दी है। इस योजना पर अगले 5 वर्षों में 3628 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंत्री शिवाजी पटेल ने जानकारी दी कि नारी शक्ति वंदन के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए एक दिन का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

Ambulance Fire : नर्मदापुरम में चलते एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर ने बचाई मरीज की जान

Ambulance Fire

Ambulance Fire : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। यह घटना सांवलखेड़ा के पास हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठते ही ड्राइवर ने दिखाया तुरंत एक्शन एंबुलेंस में सवार ड्राइवर इसरार के मुताबिक, वाहन में अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर महिला मरीज और ऑक्सीजन सिलेंडर को बाहर निकाल लिया। मरीज सांस की समस्या से जूझ रही थी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। समय रहते उठाए गए कदम से मरीज की जान बच गई। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से महिला मरीज को सुरक्षित नर्मदापुरम अस्पताल भेजा गया। Raisen News : रायसेन में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री के पार, नदियों का जलस्तर घटा पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर लाकर बुझाई आग डायल 112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाया और एंबुलेंस में लगी आग पर काबू पाया। आग से एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला भी उसी मार्ग से गुजर रही थीं। उन्होंने जलती एंबुलेंस देखकर तुरंत सीएमएचओ और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य तेजी से शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Raisen News : रायसेन में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री के पार, नदियों का जलस्तर घटा

Raisen News

Raisen News : रायसेन।  रायसेन जिले में तेज गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह 11 बजे के बाद ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। नदियों का जलस्तर घटा, जल संकट की आशंका भीषण गर्मी का असर अब नदियों पर भी साफ दिखने लगा है। बेतवा सहित जिले की अन्य नदियों का जलस्तर लगातार गिर रहा है। कई छोटे नदी-नाले सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। MP Cabinet Decision : किसानों को 4 गुना मुआवजा, सिंचाई और सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात बिजली व्यवस्था पर दबाव, सब स्टेशन पर लगाए गए कूलर गर्मी के कारण बिजली ट्रांसफार्मरों पर भी भारी दबाव बढ़ गया है। ओवरलोडिंग और फाल्ट से बचाने के लिए बिजली कंपनी ने सब स्टेशनों पर कूलर लगाए हैं, ताकि उपकरणों को ठंडा रखा जा सके और सप्लाई में बाधा न आए। सुबह से ही तेज धूप, रातें भी गर्म मौसम का हाल यह है कि सुबह 9 बजे से ही तेज धूप निकलने लगती है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक तापमान 38 डिग्री पहुंच गया था, जबकि दिन में यह 42 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई गई। रात का तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है और कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है और लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक हादसा, 6 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

MP Cabinet Decision : किसानों को 4 गुना मुआवजा, सिंचाई और सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात

MP Cabinet Decision

MP Cabinet Decision: मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक में कई बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में खासतौर पर किसानों, सिंचाई व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस रहा। कृषि भूमि अधिग्रहण पर बड़ा फैसला, अब 4 गुना मुआवजा कैबिनेट ने मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम 2015 में संशोधन को मंजूरी दी है। नए प्रावधान के अनुसार, यदि किसी किसान की कृषि भूमि का उपयोग सरकारी परियोजनाओं के लिए किया जाता है, तो उसे अब पहले की तुलना में 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से किसानों को उचित और अधिक न्यायसंगत मुआवजा मिल सकेगा और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक हादसा, 6 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत इंदौर में दो सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी कैबिनेट ने इंदौर जिले में दो नई सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इन परियोजनाओं पर लगभग 157 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इनसे लगभग 10,800 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और 145 गांवों के किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे खेती में पानी की उपलब्धता बेहतर होगी और कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (PWD) को 25,164 करोड़ रुपये की स्वीकृति राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के तहत 25,164 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी है। इस राशि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण, पुरानी सड़कों का सुधार, पुलों का निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। MP heatwave alert : एमपी में फिर बढ़ी भीषण गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; कई जिलों में लू का अलर्ट किसानों और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर कैबिनेट के इन फैसलों को किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक हादसा, 6 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

Road accident MP

Road accident MP : बड़वानी।   बड़वानी जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही बारातियों से भरी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 युवकों की जान चली गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में डीजल खत्म होने पर कुछ दोस्त दूसरी गाड़ी से डीजल लेने गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे समूह की जिंदगी बदल दी। MP heatwave alert : एमपी में फिर बढ़ी भीषण गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; कई जिलों में लू का अलर्ट टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़े परखच्चे टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे युवक अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। 3 की मौके पर मौत, 3 ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतकों की पहचान इस हादसे में सचिन वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), यशवंत सुपड़िया (30) और सोहन बघेल (28) की मौत हुई है। सभी दोस्त एक साथ इस सफर पर निकले थे। Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, सिर पर हमला हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांवों में पहुंची, हर ओर सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा इलाका शोक में डूबा है।            

MP heatwave alert : एमपी में फिर बढ़ी भीषण गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; कई जिलों में लू का अलर्ट

Heatwave Alert MP

MP heatwave alert : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी भोपाल में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आज इसके 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, सिर पर हमला रात में हल्की राहत, दिन में तपिश बरकरार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल हटने से रात के तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में रात का पारा करीब 4.4 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी फिर बढ़ गई है। इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है: नर्मदापुरम – 43°C सीधी – 42.6°C नौगांव – 42.5°C रायसेन – 42.2°C रतलाम – 42°C सतना – 41.6°C दमोह – 41.4°C जबलपुर – 40.6°C भोपाल – 40.2°C ग्वालियर – 40.2°C इंदौर – 39.9°C Betul news : बैतूल में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, व्यापारियों ने मांगी 15 दिन की मोहलत कई जिलों में लू का खतरा मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों का अनुमान विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। फिलहाल राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी ही बचाव दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें पर्याप्त पानी पिएं हल्के और सूती कपड़े पहनें धूप में निकलते समय सिर ढकें MP Vidhan Sabha special session : 27 अप्रैल को एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सदन में होगी विस्तृत बहस

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, सिर पर हमला

Bhopal Loot Case

Bhopal Loot Case : भोपाल।  करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आरोपी ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी मां पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पत्थर और ब्लॉक से किया वार आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर और हवन में इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक से कई वार किए। महिला के बेसुध होने पर उसके कान से सोने की बाली नोच ली और गले से चेन लूटकर फरार हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती घटना के समय शैल कुमारी मिश्रा घर में अकेली थीं। हमले में उनके सिर, कान और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NGT order Bhopal : भोपाल में पेड़ों के चारों ओर हटेगा कंक्रीट, NGT का सख्त आदेश; लहारपुर डैम में सीवेज पर भी रोक फूल तोड़ते समय आरोपी ने दबोचा पीड़ित के बेटे काशीनाथ मिश्रा के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे उनकी मां घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं। तभी आरोपी आया और उनका मुंह दबाकर घर के अंदर ले गया। दरवाजे बंद कर पूजा कक्ष में ले जाकर हमला किया। पहले से घर की जानकारी थी आरोपी को परिवार के मुताबिक, आरोपी पास में ही मजदूरी करता है और पहले भी घर आ चुका था। पड़ोसी के कहने पर वह छत से गिट्टी उठाने आया था, तभी उसने देख लिया था कि महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं। पुलिसकर्मी का बेटा, चुनाव ड्यूटी पर तैनात महिला के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस में एएसआई थे, जिनका 2014 में निधन हो गया था। इसके बाद बेटे काशीनाथ को अनुकंपा नियुक्ति मिली। वह वर्तमान में एसएएफ में कांस्टेबल हैं और इन दिनों चुनाव ड्यूटी के चलते पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। Cheetah project MP : हाईटेक निगरानी में सुरक्षित चीते, मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता