BJP leader Nilesh Rajak murder case : BJP नेता नीलेश रजक हत्याकांड, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर , एक के पिता ने की आत्महत्या

BJP leader Nilesh Rajak Murder Case

BJP leader Nilesh Rajak Murder Case : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक की हत्या के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अकरम खान (33) और प्रिंस जोसेफ (30) रात करीब 2 बजे कजरवाड़ा में घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार राउंड गोली चलाई। दोनों के पैर और हाथ में चोटें आईं। उन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीमें गठित की गईं। अब पूछताछ से पूरा खुलासा होगा।

MP News : दमोह पैर धुलवाने मामले में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने किया इनकार, चीफ जस्टिस की बेंच में होगी सुनवाई

हत्या मंगलवार सुबह 11 बजे कैमोर एसीसी गेस्ट हाउस के पास हुई। नीलेश (38) बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाइक पर थे। बाइक सवार दो हमलावरों ने सिर और छाती पर गोली मार दी। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई। नीलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीलेश भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष थे। बजरंग दल से जुड़े। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के करीबी। एसीसी में वेंडर का काम करते थे।

हत्या के बाद परिजनों और समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने आश्वासन दिया। सात घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। रात में पोस्टमॉर्टम हुआ। कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया।

CM Mohan Yadav Announcement : MP में UPSC जैसी एक परीक्षा से सरकारी भर्ती, 20 हजार पुलिस पदों पर तीन साल में भर्ती

घटना के कुछ घंटों बाद आरोपी प्रिंस के पिता नेल्सन जोसेफ ने आत्महत्या कर ली। नेल्सन के भतीजे ने बताया कि चाचा सुबह 11:30 बजे घर लौटे। सामान्य बातचीत की। फिर कमरे में बंद हो गए। देर शाम दरवाजा न खुलने पर जाली से देखा तो फांसी लगी हुई थी। नेल्सन का बेटा प्रिंस हत्या में शामिल।

विधायक संजय पाठक ने बताया कि डीएवी स्कूल की छात्रा ने शिकायत की थी। मुस्लिम लड़का अकरम छेड़खानी कर रहा था। नीलेश समझाने गए। विवाद हुआ। थाने में दोनों पक्षों पर एफआईआर। अकरम ने धमकी दी कि बीच चौराहे पर गोली मारूंगा। डेढ़ महीने बाद हत्या की। पाठक ने सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा से बात की। कठोर कार्रवाई का भरोसा मिला।

Bhopal News : बायपास सड़क धंसने की जांच रिपोर्ट में तकनीकी खामियां, MPRDC की जीएम समेत 2 को नोटिस

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कटनी प्रशासन से फोन पर बात की। आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने को कहा। तनाव कम करने के लिए जबलपुर डीआईजी अतुल सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धारवे ने कहा कि टीमें लगीं। सीसीटीवी से हमलावर पहचाने गए। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *