Latest

MP Viral Video : हार्ट अटैक से तड़प-तड़पकर कर्मचारी ने तोड़ा दम, मालिक देखता रहा इंस्टा रील्स

MP Viral Video

MP Viral Video : आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। तिरुपति ट्रेडर्स नाम की किराना दुकान पर काम कर रहे 45 वर्षीय रफीक खान को काम के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह दर्द से छटपटाते रहे, लेकिन मालिक ने मदद की बजाय मोबाइल पर इंस्टा स्क्रॉल करता रहा। करीब छह मिनट तक यह सिलसिला चला। आखिरकार, जब रफीक खान को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

MP Cough Syrup Case : कटारिया फार्मास्यूटिकल्स का लाइसेंस निरस्त, छिंदवाड़ा में की थी कोल्ड्रिफ सिरप सप्लाई

दर्दनाक पल कैद हुए वीडियो में

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि रफीक सामान्य तरीके से काम कर रहे थे। तभी सीने में तेज दर्द हुआ। वह कुर्सी पर धम्म से बैठ गए। कुछ सेकंड बाद उनका शरीर अकड़ने लगा। हाथ-पैर फड़कने लगे। वह बार-बार दर्द से उखड़ते नजर आए।

आसपास के साथी कर्मचारियों ने पानी पिलाने और सहारा देने की कोशिश की। लेकिन मालिक, जो महज कुछ कदम दूर कुर्सी पर बैठे थे, बिल्कुल उदासीन रहे। न तो वे उठे। न एम्बुलेंस बुलाई। न प्राथमिक उपचार का इशारा किया। पूरा वक्त वे फोन में गड़े रहे।

Vidisha Traffic Jam : विदिशा में दिवाली की चमक पर जाम का ग्रहण, अतिक्रमण और पार्किंग की मार से बाजार बेजार

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रफीक की तड़पाहट देखकर हर कोई सिहर उठता है। अगर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता, तो जान बच सकती थी, ऐसा विशेषज्ञों का मानना है।

रफीक के परिजन सदमे में हैं। वे कहते हैं कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही से हुई मौत है। सुसनेर थाने पर पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मांग की कि मालिक और उसके बेटे पर हत्या का केस चले। स्थानीय लोगों ने भी प्रदर्शन किया।

Bhopal News : पुलिस की पिटाई से मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, FIR के बाद से फरार थे दोनों आरक्षक

एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दुकान पर कोई प्राथमिक चिकित्सा किट भी नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 6 अक्टूबर की है लेकिन वीडियो अब जाकर सामने आया। यह मामला कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाता है। यह घटना सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी। लोग मालिक की क्रूरता पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *