MP Viral Video : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर मजाक में मीम शेयर किया। इसके बदले में उसे ऐसी अमानवीय सजा मिली कि सुनकर हर कोई सिहर उठा। गांव वालों ने उसे पैर धोने का गंदा पानी पीने पर मजबूर कर दिया। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला पटेरा ब्लॉक के सतरिया गांव का है। यहां के युवक परसोत्तम कुशवाहा ने गांव के ही अन्नू पांडे का एक मीम इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। मीम में एआई तकनीक से अन्नू को जूते की माला पहने दिखाया गया था। बताया जाता है कि अन्नू पर पहले शराब बेचने के आरोप लगे थे। गांव में शराबबंदी का नियम था। शिकायत पर अन्नू को 2100 रुपये का जुर्माना दिया गया। साथ ही गांव भर में माफी मांगनी पड़ी। उसी घटना पर परसोत्तम ने मीम बनाया।
पोस्ट होने के चंद मिनटों में गांव में हंगामा मच गया। परसोत्तम ने घबराहट में 15 मिनट में ही मीम हटा लिया। उसने सार्वजनिक माफी भी मांगी। लेकिन गुस्सैलो ने इसे ‘समस्त ब्राह्मण समाज का अपमान’ बता दिया। आसपास के ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठे हो गए।
गांव में पंचायत जैसी बैठक हुई। परसोत्तम को बुलाया गया। वहां फैसला सुनाया गया। उसे अन्नू के पैर धोने पड़े। फिर वही गंदा पानी पीना पड़ा। ऊपर से पूरे समाज से माफी मांगनी पड़ी। 5100 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वीडियो में साफ दिखा कि परसोत्तम अपमानित हो रहा है। कुछ कुशवाहा समाज के लोग भी मौके पर थे।
परसोत्तम का परिवार डरा हुआ है। वे कहते हैं कि डर के मारे शिकायत नहीं करेंगे। पुलिस तक बात पहुंची ही नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सवाल उठने लगे हैं।
Sehore News : करवा चौथ पर पत्नी वियोग में पति ने लगाई फांसी, मर्ग कायम कर पुलिस ने शुरू की जांच
क्या मीम जैसी छोटी बात पर ऐसी सजा जायज है? अन्नू ने बाद में वीडियो जारी कर कहा। परसोत्तम उनका शिष्य है। इसलिए पैर धोकर पानी पिया। इसे जाति का मुद्दा न बनाएं। लेकिन लोग मान नहीं रहे।
Q. दमोह में मीम सजा का मामला क्या है?
सतरिया गांव में परसोत्तम कुशवाहा ने अन्नू पांडे का मीम शेयर किया। इसके बदले पैर धोने का पानी पीने को मजबूर किया गया। 5100 रुपये जुर्माना भी वसूला।
Q. अन्नू पांडे पर पहले क्या आरोप थे?
अन्नू पर शराबबंदी उल्लंघन का आरोप था। 2100 रुपये जुर्माना और गांव में माफी मंगवाई गई। उसी पर मीम बना था।
Q. परसोत्तम ने मीम कब डिलीट किया?
पोस्ट होने के 15 मिनट बाद परसोत्तम ने मीम हटा लिया और माफी मांगी, लेकिन सजा से बच नहीं सके।
Q. वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में परसोत्तम को अन्नू के पैर धोते और गंदा पानी पीते दिखाया गया। समाज के लोग मौजूद थे।
Q. परिवार ने शिकायत क्यों नहीं की?
परिवार डर के कारण पुलिस शिकायत नहीं करना चाहता। वे चुप रहना बेहतर समझते हैं।
Q. अन्नू ने घटना पर क्या कहा?
अन्नू ने वीडियो में कहा कि परसोत्तम उनका शिष्य है। इसे जातिगत मुद्दा न बनाएं।
Q. दमोह पुलिस ने क्या किया?
अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वीडियो वायरल होने से जांच की मांग तेज हो रही है।
यहां देखिए वायरल वीडियो