Latest

MP Suicide Case : गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ डांस करते देखा तो कर लिया सुसाइड, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश

suicide

MP Suicide Case : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने। यहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, युवक ने आत्महत्या सिर्फ इसलिए कर ली क्योंकि उसने दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे युवक के साथ डांस करते देख लिया था। यह पूरा मामला भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर लालघाटी का बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान सुमित लोधी (21) पुत्र प्रदीप लोधी निवासी दुर्गा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक सुमित सोमवार देर रात दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में डांस कर रहा था।

Bhopal News : रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, भोपाल पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे पड़ोस में रहने वाली पुष्पा आचार्य ने सूचना दी कि बगीचे में किसी ने फांसी लगा ली है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुमित पेड़ पर बेल्ट से लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, शव को हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह पोस्ट मार्टम कराया गया। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतक के फोन सहित अन्य चीजों को जब्त किया है।

Betul Suicide Case : दुआओं में याद रखना… प्रेम प्रसंग में होटल संचालक ने की आत्महत्या

मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे तक सुमित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डांस कर रहा था। वह खुश नजर आ रहा था। जुलूस के दौरान उसने गर्लफ्रेंड को किसी और लड़के के साथ डांस करते देखा। शायद वह इसी बात को लेकर परेशान हो गया। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *