Latest

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल, 12 जून से पूरे प्रदेश में लगेंगे जनकल्याण शिविर, लोगों के काम होंगे मौके पर

MP Cabinet Meeting

CM Mohan Yadav: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 12 जून से 18 जून तक पूरे मध्य प्रदेश में जनकल्याण शिविर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाना और उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान करना है।

सरकार का कहना है कि कई बार लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी परेशानी को कम करने के लिए अब प्रशासन लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगा और उनका समाधान करेगा।

Bhopal Crime News : भोपाल में गांजा बेचने की तैयारी में खड़ा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा, 1.267 किलो गांजा जब्त

हर विकासखंड और नगर निकाय में लगेंगे शिविर

इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी विकासखंडों और नगर निकायों में तीन दिन के जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को एक ही जगह पर कई सरकारी सेवाएं मिल सकें।

शिविरों में ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो किसी सरकारी योजना के पात्र हैं, लेकिन अब तक उसका लाभ नहीं ले पाए हैं। ऐसे लोगों के आवेदन मौके पर ही लिए जाएंगे और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का फोकस खासतौर पर गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों पर रहेगा।

MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कई समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

जनकल्याण शिविरों में लोगों की शिकायतें भी सुनी जाएंगी। राजस्व, पंचायत, नगरीय प्रशासन, श्रम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निराकरण वहीं पर कर दिया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार यह बात कह रहे हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसी सोच के साथ जनकल्याण शिविर अभियान शुरू किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि जब अधिकारी खुद लोगों के बीच पहुंचेंगे तो समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा और योजनाओं का लाभ भी ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा।

Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन

12 से 18 जून तक चलेगा विशेष अभियान

एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेशभर में हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में लगने वाले जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ जरूर लें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *