हाइलाइट्स
- हरदा में किसान आंदोलन की तैयारी तेज
- कृषि मंडी में किसान संगठनों की बैठक
- 6 सूत्रीय मांगों पर हुआ मंथन
- नरवाई और मूंग खरीदी मामलों पर नाराजगी
- जल्द आंदोलन की तारीख का ऐलान
Farmer Protest Harda : हरदा। मध्य प्रदेश के Harda District में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर आज कृषि मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
6 सूत्रीय मांगों पर हुआ मंथन
बैठक में किसानों की 6 प्रमुख मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से गेंहू की तुलाई प्लेट कांटे से कराने, मूंग खरीदी की प्रक्रिया में सुधार और नरवाई जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने जैसी मांगें शामिल हैं।
किसान संगठनों ने दिए सुझाव
बैठक में मौजूद किसान संगठनों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। इस दौरान आंदोलन की रणनीति और आगे की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।
किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जल्द घोषित होगी आंदोलन की तारीख
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी मांगों को लेकर अब क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा और तारीख जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।