Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया, नई जिम्मेदारी पर बोले “जो जिम्मेदारी मिलती है उसे निभाता हूं”

Shivraj Singh Chouhan

हाइलाइट्स शिवराज सिंह चौहान बने बिहार के पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया में निभाएंगे भूमिका “जो जिम्मेदारी मिलती है निभाता हूं” बयान 14 अप्रैल को बिहार जाएंगे रायसेन कृषि मेले का आज समापन   Shivraj Singh Chouhan : रायसेन।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में बड़ा संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। उन्हें बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक (Observer) बनाया गया है। Farmer Protest Harda : हरदा में किसान आंदोलन की तैयारी तेज, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि मंडी में अहम बैठक शिवराज बोले “पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जिम्मेदारी निभाऊंगा” रायसेन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे एक पार्टी कार्यकर्ता हैं और जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाती है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वे 14 अप्रैल को बिहार जाएंगे। रायसेन कृषि मेले में व्यस्त रहे शिवराज इस समय शिवराज सिंह चौहान रायसेन में तीन दिवसीय कृषि मेले में शामिल हैं। यह मेला 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, जिसका आज समापन किया जा रहा है। Liquor Shop Protest : शराब दुकान के विरोध में भोपाल में आंदोलन तेज, ईंटखेड़ी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत ग्रामीणों का धरना कृषि मेले का हुआ समापन Raisen District में आयोजित इस कृषि मेले में किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, उपकरण और योजनाओं की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Farmer Protest Harda : हरदा में किसान आंदोलन की तैयारी तेज, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि मंडी में अहम बैठक

हाइलाइट्स हरदा में किसान आंदोलन की तैयारी तेज कृषि मंडी में किसान संगठनों की बैठक 6 सूत्रीय मांगों पर हुआ मंथन नरवाई और मूंग खरीदी मामलों पर नाराजगी जल्द आंदोलन की तारीख का ऐलान   Farmer Protest Harda : हरदा।   मध्य प्रदेश के Harda District में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर आज कृषि मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 6 सूत्रीय मांगों पर हुआ मंथन बैठक में किसानों की 6 प्रमुख मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से गेंहू की तुलाई प्लेट कांटे से कराने, मूंग खरीदी की प्रक्रिया में सुधार और नरवाई जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने जैसी मांगें शामिल हैं। Liquor Shop Protest : शराब दुकान के विरोध में भोपाल में आंदोलन तेज, ईंटखेड़ी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत ग्रामीणों का धरना किसान संगठनों ने दिए सुझाव बैठक में मौजूद किसान संगठनों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। इस दौरान आंदोलन की रणनीति और आगे की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। Raisen Krishi Mela : रायसेन कृषि मेले पर घमासान, जीतू पटवारी को अनुमति नहीं; सरकार पर रोकने का गंभीर आरोप जल्द घोषित होगी आंदोलन की तारीख बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी मांगों को लेकर अब क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी विस्तृत रूपरेखा और तारीख जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

CNG Auto Viral Video : राजधानी भोपाल में ‘मौत की सवारी’, 20 से ज्यादा यात्रियों से भरा CNG ऑटो, वीडियो वायरल

viral video

हाइलाइट्स भोपाल में 20+ यात्रियों से भरा CNG ऑटो वायरल राजा भोज ब्रिज पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां पुलिस के सामने से गुजरा ओवरलोड ऑटो कार्रवाई न होने पर सवाल   CNG Auto Viral Video : भोपाल।   राजधानी भोपाल में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक CNG ऑटो में 20 से ज्यादा सवारियों को ठूंसकर बैठाया गया दिखाई दे रहा है। Raisen News : रायसेन कृषि महोत्सव, “1 एकड़ में 2 लाख कमाने का तरीका बताएगी मशीन”, किसानों को आधुनिक तकनीक और ड्रोन से खेती की जानकारी राजा भोज ब्रिज पर खुलेआम नियमों की धज्जियां यह पूरा मामला राजा भोज ब्रिज का बताया जा रहा है, जहां व्यस्त ट्रैफिक के बीच ऑटो में क्षमता से कई गुना ज्यादा यात्रियों को बैठाया गया। जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो में आमतौर पर केवल 6 से 7 लोगों के बैठने की अनुमति होती है, लेकिन इस वाहन में उससे कहीं ज्यादा सवारियां देखी गईं। Raisen Krishi Mela : रायसेन कृषि मेले पर घमासान, जीतू पटवारी को अनुमति नहीं; सरकार पर रोकने का गंभीर आरोप पुलिस के सामने से गुजरा ओवरलोड ऑटो सबसे हैरानी की बात यह रही कि ओवरलोड ऑटो कथित तौर पर पुलिस के सामने से भी गुजरा, लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल इस तरह की लापरवाही सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ओवरलोडिंग न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना की आशंका को भी कई गुना बढ़ा देती है MP Road Accident Report : एमपी में बढ़ते सड़क हादसे, हर साल बढ़ रही मौतें, दोपहिया सवार सबसे ज्यादा शिकार, सिस्टम और लापरवाही दोनों जिम्मेदार      

Liquor Shop Protest : शराब दुकान के विरोध में भोपाल में आंदोलन तेज, ईंटखेड़ी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत ग्रामीणों का धरना

Liquor Shop Protest

हाइलाइट्स ईंटखेड़ी में शराब दुकान के खिलाफ धरना जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी शामिल हुए प्रदर्शन में शटर गिराकर ग्रामीणों ने जताया विरोध भोपाल के कई इलाकों में फैला आंदोलन आबादी क्षेत्र में दुकान होने पर नाराजगी   Liquor Shop Protest : भोपाल।   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकानों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ईंटखेड़ी क्षेत्र में हालात उस समय गंभीर हो गए जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ग्रामीणों के साथ शराब दुकान के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी क्षेत्र में शराब दुकान होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। MP Cabinet Decision : मप्र कैबिनेट के बड़े फैसले, 6 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, 19,810 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी शटर गिराकर शुरू हुआ प्रदर्शन, मौके पर भजन-कीर्तन सोमवार दोपहर नाराज ग्रामीणों ने शराब दुकान का शटर गिराकर विरोध शुरू किया। इसके बाद मौके पर ही टेंट लगाकर धरना दिया गया और भजन-कीर्तन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक दुकान हटाई नहीं जाती, आंदोलन जारी रहेगा और दुकान खुलने नहीं दी जाएगी। स्कूल-कॉलेज के रास्ते पर दुकान से बढ़ी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुकान भैंरोपुरा, कल्याणपुरा और खामखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसी रास्ते से रोजाना छात्र-छात्राएं, महिलाएं और आम लोग गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि शराबियों के जमावड़े और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से माहौल असुरक्षित हो गया है। MP Road Accident Report : एमपी में बढ़ते सड़क हादसे, हर साल बढ़ रही मौतें, दोपहिया सवार सबसे ज्यादा शिकार, सिस्टम और लापरवाही दोनों जिम्मेदार भोपाल के कई इलाकों में फैल रहा विरोध आंदोलन शराब दुकानों के खिलाफ विरोध अब सिर्फ ईंटखेड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि भोपाल के कई हिस्सों में लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं— अवधपुरी: ऋषिपुरम 80 फीट रोड पर रोजाना सुंदरकांड पाठ के जरिए विरोध सेमराकलां: साईंराम कॉलोनी में लंबे समय से चल रहा धरना, अब भजन-कीर्तन कोलार रोड (मंदाकिनी चौराहा): जैन मंदिर के पास दुकान शिफ्टिंग का विरोध पॉलिटेक्निक चौराहा: प्रोफेसर कॉलोनी के पास छात्रों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप ले रहा विरोध भोपाल में शराब दुकानों को लेकर उठ रहा विरोध अब जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी वाले इलाकों में शराब दुकानों की मौजूदगी से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा बन रही ‘साइलेंट किलर’, सांस के मरीजों में तेजी से इजाफा, अस्पतालों में 30% तक बढ़े श्वसन रोगी

MP Cabinet Decision : मप्र कैबिनेट के बड़े फैसले, 6 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, 19,810 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

MP Cabinet Decision

हाइलाइट्स 19,810 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे सड़क और सिंचाई परियोजनाओं पर बड़ा निवेश कृषि यंत्रीकरण के लिए 2,250 करोड़ स्वीकृत महिला योजनाओं और वन स्टॉप सेंटर को बढ़ावा   MP Cabinet Decision : भोपाल।   भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में प्रदेश के विकास और लोक कल्याण से जुड़े करीब 19,810 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान अलग-अलग विभागों की कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिससे बुनियादी ढांचे से लेकर स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र तक व्यापक असर देखने को मिलेगा। Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा बन रही ‘साइलेंट किलर’, सांस के मरीजों में तेजी से इजाफा, अस्पतालों में 30% तक बढ़े श्वसन रोगी 6 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने छह जिलों राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1,674 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। सिंचाई और सड़क परियोजनाओं पर बड़ा निवेश कैबिनेट ने सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286 करोड़ 26 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इससे 27 गांवों की करीब 7200 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। Raisen Krishi Mela : रायसेन कृषि मेले पर घमासान, जीतू पटवारी को अनुमति नहीं; सरकार पर रोकने का गंभीर आरोप इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के तहत 10,801 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें सड़क विकास, बीओटी प्रोजेक्ट्स और बाहरी वित्त पोषित योजनाएं शामिल हैं, जिन्हें 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा कृषि क्षेत्र में ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन (SMAM)’ के तहत 2,250 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा, लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत मध्याह्न भोजन और पोषण योजनाओं के लिए 3,553 करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 के लिए 240 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। साथ ही प्रदेश में 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का फैसला लिया गया है। ये सेंटर मैहर, मऊगंज, पांढुर्णा, धार (मनावर), पीथमपुर, इंदौर (लसूडिया, सांवेर) और झाबुआ (पेटलावद) में स्थापित किए जाएंगे। MP Heatwave Alert 2026 : एमपी में भीषण गर्मी की शुरुआत, 41°C पार पहुंचा पारा; 16 अप्रैल से लू का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने के लिए करीब 1,005 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह व्यवस्था 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगी।

Raisen Krishi Mela : रायसेन कृषि मेले पर घमासान, जीतू पटवारी को अनुमति नहीं; सरकार पर रोकने का गंभीर आरोप

Raisen Krishi Mela

हाइलाइट्स जीतू पटवारी को कृषि मेले में जाने की अनुमति नहीं मिली किसानों को कम दाम मिलने पर सरकार पर निशाना मेले में बड़े नेताओं की मौजूदगी का जिक्र दिग्विजय सिंह से मुलाकात पर भी दी सफाई   Raisen Krishi Mela : भोपाल।   भोपाल में रायसेन कृषि मेले को लेकर सियासत गरमा गई है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें मेले में जाने की अनुमति अब तक नहीं दी गई है। पटवारी ने कहा कि उनका मन कृषि मेले में जाकर आधुनिक तकनीकों को देखने का है और इसके लिए उन्होंने पहले ही पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में कहा था कि अनुमति मिलने पर ही वे मेले में जाएंगे, अन्यथा अंतिम दिन जाने की कोशिश करेंगे। Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा बन रही ‘साइलेंट किलर’, सांस के मरीजों में तेजी से इजाफा, अस्पतालों में 30% तक बढ़े श्वसन रोगी “सरकार नहीं चाहती कि मैं जाऊं” पटवारी के मुताबिक उन्हें एक पुलिस अधिकारी का फोन आया, जिसमें कहा गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में शामिल हों। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।पटवारी ने कहा कि अब तक उन्हें मेले में जाने का कोई समय नहीं दिया गया है। किसानों के मुद्दे पर भी सरकार पर हमला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल, खासकर गेहूं, 2000 रुपए प्रति क्विंटल से कम दाम में बेचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों के मुद्दे उठा रही है और यह भी आग्रह किया गया था कि उन्हें कृषि मेले में जाकर जमीनी स्थिति समझने का मौका दिया जाए। MP Road Accident Report : एमपी में बढ़ते सड़क हादसे, हर साल बढ़ रही मौतें, दोपहिया सवार सबसे ज्यादा शिकार, सिस्टम और लापरवाही दोनों जिम्मेदार बड़े नेताओं की मौजूदगी का जिक्र पटवारी ने कहा कि यह कृषि मेला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है, जिसमें देशभर के मंत्री और मीडिया शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भी मेले में आने की संभावना है, ऐसे में उन्हें अनुमति न मिलना सवाल खड़े करता है। दिग्विजय सिंह से मुलाकात पर प्रतिक्रिया दिग्विजय सिंह से मुलाकात को लेकर पटवारी ने कहा कि वे समय-समय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेते रहते हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा, संगठन और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई है।पटवारी ने भरोसा जताया कि राज्यसभा के लिए उनकी पार्टी का उम्मीदवार ही जाएगा। Crime Branch Police Accident : भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा बन रही ‘साइलेंट किलर’, सांस के मरीजों में तेजी से इजाफा, अस्पतालों में 30% तक बढ़े श्वसन रोगी

bhopal pollution report

हाइलाइट्स भोपाल में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब, सांस के मरीज तेजी से बढ़े अस्पतालों में श्वसन रोगियों की संख्या 20-30% तक बढ़ी बच्चे और युवा भी प्रदूषण की चपेट में पीएम 2.5 और पीएम 10 कण फेफड़ों के लिए खतरनाक निर्माण कार्य, धूल और वाहनों का धुआं बना मुख्य कारण Bhopal Pollution Report : भोपाल।  भोपाल में एयर पॉल्यूशन अब खतरनाक स्तर तक पहुंचता जा रहा है। इसका असर सीधे लोगों की सेहत पर दिख रहा है। हालात यह हैं कि अस्पतालों में पहुंचने वाला हर तीसरा मरीज सांस से जुड़ी समस्या की शिकायत कर रहा है। चिंता की बात यह है कि यह समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चे और युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। MP Road Accident Report : एमपी में बढ़ते सड़क हादसे, हर साल बढ़ रही मौतें, दोपहिया सवार सबसे ज्यादा शिकार, सिस्टम और लापरवाही दोनों जिम्मेदार अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ शहर के प्रमुख अस्पतालों में श्वसन रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। AIIMS भोपाल की ओपीडी में करीब 30% तक वृद्धि हमीदिया अस्पताल में 25-30% तक मरीज बढ़े जेपी अस्पताल में 20-25% मामलों में इजाफा BMHRC में भी करीब 25% तक बढ़ोतरी डॉक्टरों के अनुसार, हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण सीधे फेफड़ों पर असर डाल रहे हैं। विशेषज्ञों की चेतावनी सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रखर अग्रवाल का कहना है कि प्रदूषण का असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखता है, लेकिन लंबे समय में यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और फेफड़ों के संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। Road Accident Bhopal : भोपाल में सड़क पर खुले गड्ढे में गिरी कार, नगर निगम की लापरवाही उजागर प्रदूषण के पीछे ये बड़े कारण शहर में बढ़ते प्रदूषण के पीछे कई प्रमुख वजहें सामने आ रही हैं: मेट्रो, फ्लाईओवर और सड़क निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या हरियाली में कमी और पेड़ों की कटाई निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल इन कारणों से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है और AQI खतरनाक स्तर के करीब पहुंच रहा है। प्रशासन का दावा, लेकिन चुनौती बरकरार किशन सूर्यवंशी ने कहा कि निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाने और पानी का छिड़काव करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर अभी भी हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं हैं। MP Heatwave Alert 2026 : एमपी में भीषण गर्मी की शुरुआत, 41°C पार पहुंचा पारा; 16 अप्रैल से लू का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार बचाव ही सबसे बड़ा उपाय विशेषज्ञों के मुताबिक, इस स्थिति में सतर्क रहना बेहद जरूरी है: बाहर निकलते समय मास्क पहनें प्रदूषण के समय घर के अंदर रहें बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें घर के अंदर स्वच्छ हवा बनाए रखें

MP Road Accident Report : एमपी में बढ़ते सड़क हादसे, हर साल बढ़ रही मौतें, दोपहिया सवार सबसे ज्यादा शिकार, सिस्टम और लापरवाही दोनों जिम्मेदार

MP Road Accident Report

हाइलाइट्स एमपी में 15,800+ मौतें सड़क हादसों में 44% पीड़ित दोपहिया सवार 75% हादसे ओवरस्पीडिंग से 10 लाख+ चालान के बावजूद हालात जस के तस हर साल बढ़ रहा मौत का आंकड़ा   MP Road Accident Report :मध्य प्रदेश।   मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। हालात इतने चिंताजनक हैं कि हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते साल प्रदेश में 15,800 से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई, जो लगातार बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। इन आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 44 प्रतिशत मौतें दोपहिया वाहन चालकों और सवारों की हैं। यानी सबसे ज्यादा जोखिम उन लोगों पर है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए सड़कों पर निकलते हैं। Road Accident Bhopal : भोपाल में सड़क पर खुले गड्ढे में गिरी कार, नगर निगम की लापरवाही उजागर तेज रफ्तार बन रही सबसे बड़ी वजह सड़क हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण ओवरस्पीडिंग है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 75 प्रतिशत दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हो रही हैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना भी हादसों को और गंभीर बना रहा है। कई मामलों में देखा गया है कि छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। चालान तो हो रहे, लेकिन असर क्यों नहीं? ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। बीते साल प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा चालान काटे गए। इनमें से हर साल 50 से 80 हजार चालान सिर्फ हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने पर किए जाते हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा। यह सवाल खड़ा करता है कि क्या सिर्फ चालान काटना ही पर्याप्त है या जागरूकता की भी जरूरत है। MP Heatwave Alert 2026 : एमपी में भीषण गर्मी की शुरुआत, 41°C पार पहुंचा पारा; 16 अप्रैल से लू का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हर साल बढ़ते जा रहे मौत के आंकड़े पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े स्थिति को और गंभीर बनाते हैं: 2020: 11,141 मौतें 2021: 12,057 मौतें 2022: 13,427 मौतें 2023: 13,798 मौतें 2024: 14,791 मौतें स्पष्ट है कि हर साल हादसों के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सिस्टम की खामियां भी जिम्मेदार सिर्फ लोगों की लापरवाही ही नहीं, बल्कि सिस्टम की कमजोरियां भी इन हादसों के पीछे बड़ी वजह हैं। प्रदेश में कई ऐसे ब्लैक स्पॉट्स हैं, जहां बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की कमी भी एक बड़ा कारण है। जरूरत के मुकाबले करीब आधे पुलिसकर्मी ही तैनात हैं, जिससे निगरानी पूरी तरह संभव नहीं हो पा रही। Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 3.5 लाख का सामान जलकर खाक हालिया घटनाएं बढ़ा रहीं चिंता हाल ही में मंडला जिले में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि खतरा लगातार बढ़ रहा है और तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है। समाधान क्या है? विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ चालान या सख्ती से स्थिति नहीं सुधरेगी। इसके लिए लोगों को खुद भी जिम्मेदारी समझनी होगी। तेज रफ्तार पर नियंत्रण हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग ट्रैफिक नियमों का पालन ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सुधार Crime Branch Police Accident : भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Road Accident Bhopal : भोपाल में सड़क पर खुले गड्ढे में गिरी कार, नगर निगम की लापरवाही उजागर

हाइलाइट्स भोपाल में सड़क के गड्ढे में गिरी कार औरा मॉल के सामने हुआ हादसा बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के छोड़ा गया गड्ढा स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाई जान नगर निगम की लापरवाही उजागर   Road Accident Bhopal : भोपाल।   भोपाल में एक बार फिर सड़क पर लापरवाही का खामियाजा सामने आया है। शहर के औरा मॉल के सामने एक कार अचानक खुले गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। MP Heatwave Alert 2026 : एमपी में भीषण गर्मी की शुरुआत, 41°C पार पहुंचा पारा; 16 अप्रैल से लू का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार सड़क पर खुला छोड़ा गया था गड्ढा जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण और खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही खुला छोड़ दिया गया था। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि वहां न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। रात के समय या तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। औरा मॉल के सामने हुआ हादसा औरा मॉल के सामने यह दुर्घटना उस समय हुई, जब कार चालक को सड़क पर बने इस गड्ढे का अंदाजा नहीं हुआ और वाहन सीधे उसमें जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। Crime Branch Police Accident : भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों की मदद से कार को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया। समय रहते मदद मिलने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल इस घटना के बाद नगर निगम भोपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में कई जगह सड़क निर्माण और खुदाई के बाद सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खुले गड्ढे आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 3.5 लाख का सामान जलकर खाक बड़ा हादसा होने का खतरा बरकरार रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस गड्ढे को नहीं भरा गया और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत गड्ढे को भरकर वहां बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

MP Heatwave Alert 2026 : एमपी में भीषण गर्मी की शुरुआत, 41°C पार पहुंचा पारा; 16 अप्रैल से लू का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

MP Heatwave Alert 2026

हाइलाइट्स एमपी में तापमान 41°C के पार मालवा-निमाड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित 16 अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट अप्रैल में 45°C तक पहुंच सकता है पारा   MP Heatwave Alert 2026 : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में मौसम ने तेजी से करवट ली है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक जहां आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिल रही थी, वहीं अब तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41°C दर्ज किया गया। Crime Branch Police Accident : भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा असर मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन संभाग और मालवा-निमाड़ क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। खजुराहो में 40.4°C, धार और नर्मदापुरम में 40.2°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगोन और आसपास के क्षेत्रों में भी पारा 39°C के आसपास बना हुआ है। बड़े शहरों में भी झुलसाने वाली गर्मी प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। इंदौर – 39.2°C भोपाल – 38.6°C जबलपुर – 38.7°C उज्जैन – 38.5°C ग्वालियर – 36°C+ दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात महसूस होने लगे हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। Bhopal crime today : भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, कस्तूरबा नगर में चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती 16 अप्रैल से लू का प्रकोप बढ़ेगा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 16 अप्रैल से प्रदेश में हीट वेव का असर शुरू हो जाएगा। धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है और अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 45°C तक पहुंच सकता है पारा मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल के अंत तक तापमान 45°C तक पहुंच सकता है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना है। बादलों की कमी और तेज धूप के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। Rape Survivor Case : ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, दुष्कर्म पीड़िता विधवा को गर्भपात की अनुमति किसानों और आमजन पर असर तेज गर्मी का असर केवल आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि खेती और पशुपालन पर भी पड़ सकता है। फसलों के सूखने और पानी की मांग बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें सिर ढककर रखें और हल्के कपड़े पहनें बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें Raisen News : रायसेन कृषि महोत्सव, “1 एकड़ में 2 लाख कमाने का तरीका बताएगी मशीन”, किसानों को आधुनिक तकनीक और ड्रोन से खेती की जानकारी

Crime Branch Police Accident : भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Crime Branch Police Accident

हाइलाइट्स भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार मेरठ में आरोपी पकड़ने जा रही थी टीम एटा में हुआ सड़क हादसा, 6+ पुलिसकर्मी घायल घायलों को आगरा रेफर, इलाज जारी   Crime Branch Police Accident : भोपाल।   भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन मेरठ जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। टीम श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर से लूट के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए मेरठ के लिए रवाना हुई थी। Bhopal crime today : भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, कस्तूरबा नगर में चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती एटा में हुआ सड़क हादसा रास्ते में एटा जिले में पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। Road Accident Bhopal : गोविंदपुरा में डिस्पेंसरी के सामने गड्ढा बना ‘हादसा स्पॉट’, रोज गिर रहे लोग पहले स्थानीय अस्पताल, फिर आगरा रेफर घायल पुलिसकर्मियों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज आगरा के अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं घायल पुलिसकर्मियों की हालत पर नजर रखी जा रही है। Anganwadi Workers Protest : आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा भोपाल में रोकी गई, छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका

Bhopal crime today : भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, कस्तूरबा नगर में चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

Bhopal crime today

हाइलाइट्स भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला नकाबपोश बदमाशों ने चाकुओं से किया हमला घायल युवक AIIMS में भर्ती आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी   Bhopal crime today : भोपाल।   भोपाल के कस्तूरबा नगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मस्जिद के बाहर हुए इस हमले ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। Road Accident Bhopal : गोविंदपुरा में डिस्पेंसरी के सामने गड्ढा बना ‘हादसा स्पॉट’, रोज गिर रहे लोग चाकुओं से किया गया हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक और तेज था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हमलावरों ने युवक को कई बार चाकू मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल की पहचान, हालत गंभीर घायल युवक की पहचान जफर उद्दीन के रूप में हुई है, जो जहांगीराबाद का रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में AIIMS भोपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। Rape Survivor Case : ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, दुष्कर्म पीड़िता विधवा को गर्भपात की अनुमति आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में बढ़ी सुरक्षा, जांच जारी घटना के बाद इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। Anganwadi Workers Protest : आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा भोपाल में रोकी गई, छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका