Latest

Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल

cm yadav and rahul gandhi

हाइलाइट्स

  • भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की  कैबिनेट बैठक
  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का भोपाल दौरा
  • दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में किसानों से संवाद

 

Today’s Big News : भोपाल। राजधानी में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे। दोनों कार्यक्रम आज ही आयोजित होने हैं।

Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का दिन सुबह से व्यस्त रहेगा।

  • सुबह 10 बजे विधानसभा में कैबिनेट बैठक होगी।
  • 11 बजे वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
  • दोपहर में वे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे और वहां “ग्रामीण डाक सम्मेलन” में भाग लेंगे।
  • शाम को भोपाल लौटकर रेलवे स्टेशन पर भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा

राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जवाहर चौक जाएंगे, जहां दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे।

करीब डेढ़ घंटे तक वे किसानों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार

आज राजधानी में इन दोनों बड़े कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की खास व्यवस्था की है। शहर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।









Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *