Betul drug trafficking : बैतूल। बैतूल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 अप्रैल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी में ब्राउन शुगर बरामद
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के पास से करीब 2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्कीराज गोस्वामी और प्रभांशु डोंगरे के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raisen weather news : रायसेन में मौसम ने बदली करवट, 42°C की भीषण गर्मी के बाद हल्की राहत
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।