Latest

Sehore News : भंडेली शाला प्रभारी महीनों से एडवांस हाजिरी भरकर गायब, बच्चों की पढ़ाई चौपट

Sehore News

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर के इछावर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भंडेली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। स्कूल के शाला प्रभारी राजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगा है कि वे रजिस्टर में पहले से हाजिरी भरकर घर बैठ जाते हैं। जांच टीम जब स्कूल पहुंची तो राजेंद्र सिंह मौजूद नहीं थे, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर देखकर हर कोई दंग रह गया।

9 दिसंबर की हाजिरी तो पहले से भरी हुई थी ही, उससे भी बड़ी बात यह कि 10 दिसंबर की हाजिरी भी पहले से ही दर्ज मिली। यानी जिस दिन स्कूल में कोई शिक्षक तक नहीं आया था, उसकी हाजिरी भी पहले से लगा दी गई थी।

Raisen News : बंधुआ मजदूरी का खौफनाक सच, 17-18 घंटे काम और 200 रुपये मजदूरी

स्कूल में मौजूद एक अन्य शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “राजेंद्र सिंह जी का यह तरीका नया नहीं है। वे अक्सर दो-तीन दिन या कभी-कभी तो पूरी सप्ताह की हाजिरी एक साथ भर देते हैं और फिर स्कूल नहीं आते।

महीनों से यही चल रहा है।” शिक्षक ने बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई दिन तो स्कूल में ताला लटका रहता है। जैसे ही यह बात जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजय सिंह तोमर को फोन पर पता चली, उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।

Sehore News : VHP-बजरंग दल की सतर्कता से खुला धर्मांतरण का काला खेल, 6 लोग हिरासत में

पूरा उपस्थिति रजिस्टर संकुल केंद्र में जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए ताकि यह पता चल सके कि आखिर कितने दिनों की हाजिरी फर्जी तरीके से भरी गई है।

DEO संजय सिंह तोमर ने कहा, “मामला बहुत गंभीर है। पूरी जांच की जाएगी। अगर शाला प्रभारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार सबसे सख्त कार्रवाई होगी। हम बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

Prakhar Vishwakarma : बुंदेलखंड के ‘मिसाइल मैन’ प्रखर विश्वकर्मा ने बनाई रियूजेबल मिसाइल ‘प्रोजेक्ट राम’, ISRO भी हैरान!

ग्रामीणों में भी इस घटना के बाद भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक ही नहीं आते तो बच्चे क्या पढ़ेंगे। कई अभिभावक अब निजी स्कूलों का रुख करने की सोच रहे हैं। यह घटना एक बार फिर सरकारी स्कूलों में निगरानी और जवाबदेही की कमी को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *