Latest

Bhopal Ijtema 2025 : भोपाल में 78वां आलमी तबलीगी इज्तिमा शुरू, 19 देशों के 12 लाख जायरीन जुटेंगे

Bhopal Ijtema 2025

Bhopal Ijtema 2025 : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के ईटखेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह फजर की नमाज के साथ 78वें आलमी तबलीगी इज्तिमा का विधिवत आगाज हो गया। यह चार दिवसीय वैश्विक धार्मिक महाकुंभ 14 से 17 नवंबर तक चलेगा। आयोजकों का दावा है कि इस बार 12 लाख से अधिक जायरीन शामिल होंगे।

इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, सऊदी अरब, ईरान, मोरक्को समेत 19 देशों के श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली में हालिया विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया गया है। रेलवे स्टेशन पर पहली बार रैंडम बॉम्ब डिटेक्शन चेकिंग शुरू की गई है।

Vidisha Municipality News : विदिशा नगरपालिका में बवाल, पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

600 एकड़ में भव्य इंतजाम

इज्तिमा का मुख्य पंडाल 120 एकड़ में तैयार किया गया है। पार्किंग के लिए 350 एकड़ क्षेत्र चिह्नित है, जबकि पूरा आयोजन स्थल लगभग 600 एकड़ में फैला हुआ है। कमेटी सदस्य डॉ. उमर हफीज़ ने बताया कि हर दिन फजर, जोहर, असर और मगरिब की नमाज के बाद चार तकरीरें होंगी।

इनमें दीनी पैगाम, सामाजिक सुधार और उम्मत की भलाई से जुड़े संदेश दिए जाएंगे। परंपरा के मुताबिक वक्ताओं के नाम पहले से घोषित नहीं किए जाते। जायरीन इन तकरीरों से सीधे जुड़कर अमल करेंगे।

MP Suicide Case : 21 साल की निधि ने सल्फास खाकर दी जान, पिता ने मोहल्ले के लड़के पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट

दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद भोपाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां चौकस हो गई हैं। आईजी अभय सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन होने से सुरक्षा, ट्रैफिक और इमरजेंसी सेवाओं के लिए सभी एजेंसियां एकजुट होकर काम कर रही हैं। इज्तिमा स्थल से लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन तक हर कोने पर नजर रखी जा रही है।

जीआरपी ने पहली बार रैंडम BD&DS (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) चेकिंग शुरू की है। प्लेटफॉर्म, पार्किंग और मालखानों में रोजाना दो बार तलाशी ली जा रही है। बुधवार को अकेले 250-300 वाहनों की जांच की गई।

स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वारों पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) लगाए गए हैं। जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने कहा, “इज्तिमा के दौरान अलग-अलग जगहों पर रैंडम चेकिंग होगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।”

Raisen News : श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ को मिलेगी ग्लोबल पहचान, खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म की शूटिंग

विदेशी जायरीन की आमद जारी

विदेशी जायरीन की टोलियां लगातार भोपाल पहुंच रही हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत काउंटर बनाए गए हैं। आयोजकों ने पानी, बिजली, शौचालय और मेडिकल कैंप की व्यवस्था पहले से बेहतर की है। स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी है।

Harda News : SP ने पुलिस लाइन में लिया परेड का निरीक्षण, बेहतरीन टर्नआउट वालों को किया सम्मानित

इज्तिमा न सिर्फ धार्मिक एकता का प्रतीक है, बल्कि भोपाल की सांस्कृतिक पहचान को भी वैश्विक स्तर पर ले जा रहा है। लाखों जायरीन के बीच अमन और भाईचारे का पैगाम गूंजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *