MP Suicide Case : खिरकिया, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के खिरकिया शहर में वार्ड नंबर 5 की रहने वाली 21 वर्षीय निधि कड़ोले ने गुरुवार देर रात सल्फास का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह घर लौटते ही उसकी हालत बिगड़ी और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक प्रीतम कुचबंदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
दिनेश कड़ोले ने बताया कि उनकी बेटी निधि गुरुवार रात करीब 12 बजे से घर से गायब थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे वह अचानक लौटी, लेकिन तबीयत खराब थी। उल्टियां शुरू हो गईं।
जब परिजनों ने पूछताछ की तो निधि ने रोते हुए बताया कि वह मोहल्ले के प्रीतम कुचबंदिया के साथ थी और डर के मारे सल्फास खा लिया। आनन-फानन में उसे खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल हरदा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही निधि ने दम तोड़ दिया।
Narmadapuram News : सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी, लड़कियों ने किया बीच-बचाव, वीडियो वायरल
प्रीतम ने की मजबूरी
मृतका के पिता दिनेश कड़ोले ने प्रीतम कुचबंदिया पर सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “निधि और प्रीतम के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी। मैंने प्रीतम की मां से इस बारे में बात भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। प्रीतम ने मेरी बेटी को इतना मजबूर कर दिया कि उसने जान दे दी।” परिजन सदमे में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
Harda News : SP ने पुलिस लाइन में लिया परेड का निरीक्षण, बेहतरीन टर्नआउट वालों को किया सम्मानित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉ. इमरान शेख ने निधि को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती अस्पताल आने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में सल्फास जहर की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
छीपाबड़ थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रीतम कुचबंदिया से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मोबाइल कॉल डिटेल्स और गवाहों की तलाश की जा रही है। अगर आरोप साबित हुए तो कड़ी कार्रवाई होगी।