Latest

MP Bakery Raid : न्यू बेस्ट बेकरी में केक बनाने की फैक्ट्री सील, गंदगी और केमिकल क्रीम देख उड़ गए होश

Jabalpur New Best Bakery Raid

MP Bakery Raid : मध्य प्रदेश। जबलपुर में केक खाने वालों के लिए खतरनाक खबर सामने आई है। ओमती क्षेत्र की मशहूर न्यू बेस्ट बेकरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर ऐसा खुलासा किया कि हर कोई दंग रह गया। फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी का अम्बार, फ्रिजर में सड़े हुए सामान और केक में मिलावटी केमिकल क्रीम – ये सब देखकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने तुरंत बेकरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री और सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। अब शहर की कोई दुकान इस बेकरी का केक नहीं बेच सकेगी।

Ashta Fish Incident : आष्टा मछली कांड में सियासी भूचाल, BJP नेता पर साजिश का आरोप, पत्रकार ने सुरक्षा की लगाई गुहार

खाद्य सुरक्षा टीम को शिकायत मिली थी कि न्यू बेस्ट बेकरी थोक में केक बनाकर शहर भर की दुकानों को सप्लाई कर रही है। छापे के दौरान मौके पर करीब 50 केक बन रहे थे। लेकिन हालात देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए:
– प्लेटफॉर्म पर गंदगी की मोटी परत जमी हुई थी।
– केक का बचा हुआ सामान कई दिनों से साफ न हुए गंदे फ्रिजर में पड़ा था।
– क्रीम डेयरी प्रोडक्ट की जगह खतरनाक केमिकल से बनाई जा रही थी।
– दीवारों पर काई जम चुकी थी, मक्खियां भिनभिना रही थीं।

MP Pillion Helmet Traffic Rules : भोपाल- जबलपुर समेत 5 बड़े शहरों में पिलियन हेलमेट नियम सख्त, दूसरे दिन इन 18 पॉइंट्स पर चालान कार्रवाई जारी

अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया, “बेकरी के बिल देखे तो हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा का जीएसटी कट रहा है। मतलब कारोबार करोड़ों में है। लेकिन गंदगी के बीच बने केक पूरे शहर में सप्लाई हो रहे थे। यह लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।”

जांच में पता चला कि बेकरी वाले खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की अनुसूची-4 का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे। धारा 31 के तहत लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन अवधि में फैक्ट्री से कोई खाद्य सामान नहीं बनेगा और न बिकेगा।

MP Winter 2025 : मध्य प्रदेश के इस जिले में बढ़ी ठंड, लुढ़का सीधे पांच डिग्री पारा

यह कोई पहला मामला नहीं है। जबलपुर में खाद्य उत्पादकों की लापरवाही के कई केस सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक डेयरी पर छापा पड़ा था, जहां गंदे तरीके से घी-पनीर बन रहा था। सड़क किनारे खुले में दूध उबाला जा रहा था, पानी मिलावटी था। अब बेकरी कांड ने लोगों को सतर्क कर दिया है।

खाद्य विभाग ने सभी बेकरी और डेयरी वालों को चेतावनी दी है। अब सैंपलिंग अभियान तेज हो गया है। अधिकारी दुबे ने कहा, “हर हफ्ते छापे मारेंगे। जो नियम तोड़ेगा, उसका लाइसेंस जाएगा।” विभाग ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध प्रोडक्ट देखें तो तुरंत शिकायत करें। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या फोटो भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *