Latest

Rajgarh News : सरकारी जमीन पर दबंगों का खुलेआम कब्जा, महिलाओं के साथ मारपीट

Rajgarh News

Rajgarh News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में सोमवारिया क्षेत्र स्थित दशहरे मैदान की सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे और फरसे लेकर सरकारी जमीन पर लगी लोहे की जालियों को उखाड़ते और खुलेआम दहशत फैलाते दिख रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

Lok Bhawan Tour : लोकभवन में 25 जनवरी से होगी आमजन की एंट्री, 26 जनवरी को विशेष भ्रमण और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

ये है पूरा मामला

मामला खिलचीपुर नगर के सोमवारिया क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम की है। 8 से 10 लोग एक कार से मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

जब जमीन पर रहने वाले शकील खान और उनके परिवार ने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई और शकील के साथ मारपीट हुई।

MP Cold Update : अगले दो दिन तेज ठंड से राहत, 22-23 जनवरी से फिर बूंदाबांदी के आसार

सुरक्षा के लिए लगाई तार फेंसिंग

दशहरा मैदान के पास रहने वाली शबनम ने बताया कि यह जमीन पूरी तरह शासकीय है। सालों से उनके परिवार का इस पर कब्जा है। सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग लगाई गई थी। आरोपियों ने लाठी-डंडों के बल पर फेंसिंग उखाड़ दी। धमकियां देते हुए उन्हें वहां से भगा दिया।

सरकारी जमीनों पर कब्जा

शकील खान का आरोप है कि कुछ दबंग लंबे समय से दशहरे मैदान और आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। कब्जे के बाद इन जमीनों को 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक में बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है।

जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उसका टैक्स नगर पालिका में जमा है। रसीदें भी उनके पास मौजूद हैं। आरोपियों के वीडियो और नाम पुलिस को सौंपे गए हैं।

MP Video Viral : भोपाल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मारपीट, स्कूटी खड़े करने पर विवाद

सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो …

स्थानीय लोगों का कहना है कि दशहरा मैदान नगर की सार्वजनिक और ऐतिहासिक सरकारी जमीन है। प्रशासन की उदासीनता के चलते यहां खुलेआम कब्जे और अवैध बिक्री हो रही है।

यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी जमीन की यह बंदरबांट जारी रहेगी। वह दिन दूर नहीं जब दशहरे मैदान में आमजन के लिए जगह ही नहीं बचेगी।

RD Prajapati Controversy : कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए… पूर्व विधायक का शर्मनाक बयान

खिलचीपुर थाने शिकायत दर्ज

पीड़ित परिवार ने रविवार रात ही खिलचीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसडीएम अंकिता जैन ने मामले की जानकारी मिलने पर टीम भेजकर जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *