हाइलाइट्स
- लोकभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा।
- 26 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कर लोकभवन घूम सकेंगे आमजन।
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शार्ट फिल्मके अलावा विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन।
Lok Bhawan Tour : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में स्थित लोकभवन आम नागरिकों के लिए तीन दिन तक खुला रहेगा। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि लोकभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक आमजन के दर्शनार्थ खुला रहेगा। इस दौरान नागरिक लोकभवन के अंदरूनी हिस्सों का भ्रमण कर सकेंगे और वहां लगाई गई चित्र प्रदर्शनी, लघु फिल्में और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।
27 जनवरी तक होगी एंट्री
यह आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया गया है। 25 जनवरी से 27 जनवरी तक लोकभवन आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान नागरिक लोकभवन घूम सकेंगे और वहां की सुंदरता को नजदीक से देख सकेंगे। भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
लघु फिल्मों का प्रदर्शन
लोकभवन में कई आकर्षण तैयार किए गए हैं। चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा। लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जो मध्य प्रदेश की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित होंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह सब आमजन को लोकतंत्र और राज्य सरकार की कार्यशैली से जोड़ने का प्रयास है।
किस गेट से होगी एंट्री और एग्जिट
प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी साफ कर दी गई है। लोकभवन में प्रवेश और निकास केवल गेट क्रमांक-1 से ही होगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचें और निर्धारित समय सीमा का पालन करें।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिवारों और बच्चों के साथ आने वाले नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने कहा है कि यह तीन दिवसीय खुला दरबार आमजन की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास है। नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकभवन पहुंचें और गणतंत्र दिवस के इस अवसर को यादगार बनाएं।