Latest

Ratlam Drugs Factory Busted : मास्टरमाइंड दिलावर पठान का पॉलिटिकल कनेक्शन, 15 करोड़ की जब्ती

Ratlam Drugs Factory Busted

Ratlam Drugs Factory Busted : मध्यप्रदेश। रतलाम के चिकलाना में ड्रग्स फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में मास्टरमाइंड दिलावर पठान का नाम सामने आया है। दिलावर पठान 2023 के विधानसभा चुनाव में जावरा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लड़े थे। पुलिस की कार्रवाई में 15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट

अवैध हथियार, चंदन की लकड़ियां और गाड़ियां जब्त

जब्त सामान में अवैध हथियार, राष्ट्रीय पक्षी मोर, चंदन की लकड़ियां और चमचमाती गाड़ियां शामिल हैं। दिलावर पठान के घर के बाहर पत्रकार और युवजन समाज जिला अध्यक्ष की नेमप्लेट लगी मिली है। इससे उसका पॉलिटिकल कनेक्शन साफ नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि पॉलिटिकल कवर के तहत यह ड्रग्स कारोबार चलाया जा रहा था।

Bhopal Video Viral : ब्रेकअप के बाद प्रेमी पहुंचा युवती के कॉलेज, छात्रों ने भांजी लाठियां, वीडियो वायरल

ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े कई सबूत बरामद

कार्रवाई में पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े कई सबूत बरामद किए हैं। यह गिरोह राज्य के अन्य हिस्सों और पड़ोसी राज्यों में भी सक्रिय था। जब्त सामान की कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

क्या बोले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसियों के साथ हमारी पुलिस लगातार संपर्क में रहती है। उनके और हमारे विभागों के बीच अच्छा तालमेल है।

Sehore News : नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने घेरा अस्पताल, बोले- ऑपरेशन में काट दी गलत नस

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लोग हमारे मार्गों का उपयोग कर नशा परिवहन कर रहे थे। कल भी हमने कड़ी कार्रवाई कर नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

दिलावर पठान का पॉलिटिकल कनेक्शन

यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। रतलाम पुलिस की यह सफलता प्रदेश में नशा माफिया पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दिलावर पठान के पॉलिटिकल कनेक्शन से मामला और गंभीर हो गया है।

Ladli Behna Yojana : आज लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे पैसे, सीएम मोहन यादव माखननगर में करेंगे पतंगबाजी

मामले की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। ड्रग्स फैक्ट्री के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान चलेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है। नशा तस्करी से युवा पीढ़ी को बचाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *