Latest

Bhopal Fake Police Thugs : भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाशों का आतंक, फ्लैट में घुसकर ठगी-मारपीट

Bhopal Fake Police Thugs

हाइलाइट्स

  • पुलिस के भेष में 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम।
  • NDPS एक्ट में बंद करने की दी धमकी।
  • पीड़ितों से ठगे करीब एक लाख रुपये और तीन घड़ी और मोबाइल फोन।

Bhopal Fake Police Thugs :  मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में बदमाशों ने पुलिस के भेष में नया खेल रचा है। 6 बदमाशों के एक गिरोह ने फर्जी पुलिस स्टाफ बनकर युवकों का अपहरण किया और शहर भर में घुमाकर लूटपाट की। हबीबगंज थाना क्षेत्र का यह मामला सामने आया है।

पुलिस की वर्दी में पहुंचे 6 बदमाश

घटना के अनुसार, चार युवक अपने फ्लैट में थे। तभी 6 बदमाश पुलिस की वर्दी में वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिस बताया और एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थों से संबंधित कानून) में बंद करने की धमकी दी। युवकों को डराकर मारपीट की और करीब 1 लाख रुपये, तीन घड़ियां और मोबाइल फोन छीन लिए।

असली पुलिस देख बदमाश फरार

बदमाशों ने चारों युवकों को कार में बैठाकर मिसरोद इलाके की ओर ले गए। वहां भी पैसे की डिमांड की। डर के मारे युवकों ने अपने एक परिचित को होशंगाबाद से बुलाया। परिचित असली पुलिस लेकर पहुंचा तो बदमाशों ने देखते ही कार छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर कार जब्त कर ली, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

CCTV की जांच जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 394 (लूट), 365 (अपहरण), 506 (धमकी) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। युवकों के बयान दर्ज किए गए हैं और फ्लैट में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

वर्दी और ID कार्ड दिखाकर डराते थे बदमाश

यह घटना भोपाल में फर्जी पुलिस के बढ़ते मामलों को उजागर करती है। बदमाश पुलिस की वर्दी में घूमकर लोगों को आसानी से डरा धमकाते हैं। एनडीपीएस एक्ट का नाम लेकर युवकों को डराना एक नया तरीका लगता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोहों पर सख्ती बरती जाएगी।

युवकों ने बताया कि बदमाशों ने वर्दी और आईडी कार्ड दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया। फ्लैट में घुसकर मारपीट की और सामान लूट लिया। परिचित के आने पर ही मामला उजागर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *