Latest

CM Mohan Yadav PC : फूल सिंह बरैया के बयान पर CM का पलटवार, बोले- कांग्रेस दलितों को दबाती रही, हमने राष्ट्रपति बनाया

CM Mohan Yadav PC

हाइलाइट्स

  • सीएम मोहन यादव ने प्रेस वार्ता में की रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार की तारीफ।
  • मध्य प्रदेश के 108 परियोजना पूरी हो चुकी है जो प्रकृति पोर्टल पर है
  • हमारी सरकार हमेशा दलितों के लिए काम किया है।

CM Mohan Yadav PC : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के SC-ST विधायकों की तुलना कुत्ते से करने वाले विवादित बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखा पलटवार किया है। CM ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों को दबाया है। उन्होंने कहा कि हमारे दल ने पहली बार दलित और आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया। हमारी सरकार हमेशा दलितों और आदिवासियों के लिए काम करती आई है।

Rupesh Ahir Arrested : काला ईरानी गैंग पर भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग सदस्य रूपेश आहिर गिरफ्तार

क्या बोले सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को यह जानना जरूरी है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर क्या काम कर रही हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए केंद्र की योजनाओं की तारीफ की और तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद विकास के लिए एक साथ काम करना जरूरी है। रेवंत रेड्डी ने भी केंद्र सरकार की तारीफ की है कि इस सरकार में सबसे ज्यादा सहयोग मिलता है।

Raisen Bus Fire : रायसेन में इंदौर-रीवा बस में भीषण आग, हादसे के वक्त 50 यात्री थे सवार

मध्य प्रदेश में 108 परियोजनाएं पूरी

CM मोहन यादव ने कहा कि चुनी हुई सरकार एक है, चाहे वह किसी की हो। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मिलने के दौरान हमारे प्रोजेक्ट सबसे पहले पूछते हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में 108 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जो प्रकृति पोर्टल पर उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री की उदारता है कि वह अपना जन्मदिन मध्य प्रदेश में मनाते हैं और चीता प्रोजेक्ट दिलाते हैं।

Phool Singh Baraiya Controversy : कांग्रेस विधायक ने ‘कुत्ते’ से की SC/ST विधायक-सांसदों की तुलना, बोले- न भौंक सकते न काट सकते

फूल सिंह बरैया पर बरसे सीएम

फूल सिंह बरैया के बयान पर CM ने कहा कि कांग्रेस के बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन उनके दल में ऐसी बातें उठ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों के बयानों पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *