Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे SIR को लेकर फिर वबाल मच गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने मतदाता सूची को डाटा लीक होने की आशंका जताई है। इसको लेकर बीजेपी ने भी करारा जवाब दिया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, क्या चाहते हैं नेता प्रतिपक्ष क्या मरे हुए के नाम जुड़े रहें।
क्या बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
SIR प्रक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए मतदाता सूची का डाटा लीक होने की जताई आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग के पास सर्वर नहीं जहां पर डाटा रख सके।
बिना सर्वर के किस एजेंसी के पास डाटा जाएगा। जिनके नाम कटेंगे वो पाकिस्तान और बांग्लादेशी नहीं हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष आखिर चाहते क्या हैं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, दिल्ली और मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को समझ नहीं आ रहा की वो चाहते क्या है। दोनों नेता प्रतिपक्ष को नाम कट जाए तो दिक्कत नहीं कटे तो भी दिक्कत होती है। आखिर नेता प्रतिपक्ष क्या चाहते हैं… क्या मरे हुए के नाम जुड़े रहें
MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा
शर्मा ने आगे कहा कि, नेता प्रतिपक्ष क्या चाहते हैं भारत के मूल वोटरों के नाम हटाकर बांग्लादेश और पाकिस्तानियों को वोटर बनने दें। इलेक्शन कमीशन हमेशा पारदर्शिता के साथ काम करता है। नेता प्रतिपक्ष को कुछ कामों को गंभीरता समझना चाहिए। बूथ पर कांग्रेस का आधार खत्म हो चुका है।