Latest

Raisen Rape Accused Encounter : रेप आरोपी सलमान ढूंढ रहा था कमरा, SI से छीनी पिस्टल तो पुलिस ने की फायरिंग, एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Raisen Rape Accused Encounter

Raisen Rape Accused Encounter : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के गौहरगंज में 21 नवंबर को 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। आरोपी 23 साल का सलमान बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया और उसके साथ ज्यादती की। बच्ची के शोर मचाने पर उसने मारपीट भी की और फिर भाग निकला। बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी दो सर्जरी हो चुकी हैं और वह अभी आईसीयू में है। डॉक्टरों के अनुसार पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं।

MP Protest : IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मण बेटियों वाले बयान पर भोपाल- विदिशा में प्रदर्शन, अजाक्स में 65 लाख के घोटाले की जांच की मांग

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को फांसी या एनकाउंटर की मांग करने लगे। पांच दिनों तक धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम चला। दबाव इतना बढ़ा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के तत्कालीन एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया और उनकी जगह आशुतोष गुप्ता को नया एसपी बनाया।

Sehore News : नर्मदा पुल से महिला ने लगाई छलांग, पहचान अभी अनजान, बोलने की स्थिति में नहीं

आरोपी सलमान 6 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। वह जंगल के रास्तों से 11 किलोमीटर पैदल चलकर भोपाल पहुंच गया था। भोपाल में फुटपाथ पर सोता रहा, समोसा-पोहा खाकर गुजारा करता रहा और पहचान छिपाने के लिए हमेशा मास्क लगाए रखता था। वह गांधीनगर इलाके में ही छिपा हुआ था और किराए का कमरा ढूंढ रहा था।

Rape accused Salman Khan Encounter
Rape accused Salman Khan Encounter

गुरुवार रात गांधीनगर में कुछ युवकों – अब्दुल, रिजवान और आसिफ – को उस पर शक हुआ। उन्होंने सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से मिलाई और पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों युवक इनाम के 30 हजार रुपये भी नहीं लेना चाहते, उनका कहना है कि ये पैसे पीड़िता बच्ची को दे दिए जाएं।

MP Accident : बैतूल- इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार किसान मुकेश की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

गिरफ्तारी के बाद रात में ही उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। रास्ते में कीरतनगर के पास पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। जब पुलिसवाले नीचे उतरे तो सलमान ने सुल्तानगंज चौकी इंचार्ज श्याम राज की पिस्टल छीन ली और उन पर फायर कर दिया।

उसने दो राउंड गोली भी चलाई। पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर आत्मरक्षा में चार गोलियां चलाईं। एक गोली सलमान के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के 3 से 3:30 बजे के बीच हुई।

Bhopal News : पेड़ काटने पर होगी जेल! कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद संभाली कमान, अनुमति नहीं ली तो …

घायल सलमान को पहले जेपी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। उसकी पैर की सर्जरी हो चुकी है और हालत स्थिर है। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर दे दिया है। पूछताछ में सलमान ने कबूल किया कि उसे बच्ची आसान शिकार लगी थी और उसे अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *