Bhopal Protest Today: भोपाल। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। सोमवार को राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित छावनी पठार इलाके में बड़ी संख्या में ऑटो चालक एकत्र हुए और अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई चालक अंडरवियर लेकर पहुंचे और अपनी आर्थिक परेशानी जाहिर की।
MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले
ऑटो चालकों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों ने उनकी कमाई पर बड़ा असर डाला है। उनका दावा है कि रोजाना की आय का बड़ा हिस्सा गैस और अन्य खर्चों में चला जाता है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से वे ऑटो किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
फटे अंडरवियर दिखाकर जताई नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान चालकों ने फटे अंडरवियर दिखाकर अपनी खराब आर्थिक स्थिति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वाहन की किश्त, ईंधन खर्च, रखरखाव और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उनकी आर्थिक हालत लगातार कमजोर होती जा रही है।
MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले
चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में जरूरी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। उनका आरोप है कि लंबे समय से ऑटो किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
किराया बढ़ाने की मांग
ऑटो चालकों ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऑटो किराए का पुनर्निर्धारण किया जाए। उनका कहना है कि किराया बढ़ने से उन्हें वाहन की किश्त चुकाने और परिवार का पालन-पोषण करने में राहत मिलेगी।
बढ़ती महंगाई से घट रही बचत
प्रदर्शन में शामिल चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है। ईंधन की बढ़ी कीमतों के कारण रोजाना की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। ऐसे में बचत करना तो दूर, परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बनता जा रहा है।