Latest

Harda Crime News : हरदा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; देवर गिरफ्तार, बेटा फरार

Harda Crime News

 Harda Crime News : हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के गाँव डुमलाय में जमीन विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। कबेलू हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 40 वर्षीय नीता जादम के रूप में की गई है।

Sehore water crisis : सीहोर जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने पर सात गांवों में गंभीर जल संकट

कबेलू हटाने को लेकर जानलेवा हमला

हंडिया थाना इलाके के ग्राम डुमलाय में सुबह करीब 8 बजे विवाद उस समय बढ़ गया जब पड़ोसी पक्ष द्वारा कबेलू (छत सामग्री) हटाने को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि सुंदरलाल गुर्जर और उनके बेटे कपिल गुर्जर ने मिलकर नीता और उसकी बेटी रानी पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में नीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रानी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरे की तलाश जारी

हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह घटना सामने आई है। हंडिया पुलिस ने एक आरोपी सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा कपिल फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’

घायल बेटी का बयान

जिला अस्पताल में भर्ती मृतका की बेटी रानी, जो 12वीं कक्षा की छात्रा है, ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से परिवार पर लगातार विवाद और दबाव बढ़ता जा रहा था। उसने कहा कि “मां और मैं ही घर में रहते थे। पड़ोसी चाचा और उनका परिवार अक्सर विवाद करता था। आज अचानक हमला कर दिया।”

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था, जो कई बार पंचायत और स्थानीय स्तर पर भी पहुंच चुका था, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसी पुरानी रंजिश ने इस दर्दनाक घटना का रूप ले लिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच तेज कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *