Congress Social Media: भोपाल। नगरीय निकाय और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेशभर में अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया है। पार्टी अब डिजिटल मोर्चे पर अपनी उपस्थिति को और प्रभावी बनाने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स” की टीम तैयार करेगी।
सदस्यता अभियान 31 मई से 30 जून तक
कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का सदस्यता अभियान 31 मई से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान नए युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
योग्यता के आधार पर जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से बताया गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता और कार्यक्षमता पर आधारित होगी। कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया संचालन में रुचि रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
“सोशल मीडिया वॉरियर्स” की होगी नियुक्ति
चयनित युवाओं को कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा और उन्हें विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसका उद्देश्य प्रदेशभर में पार्टी की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करना है।
पूरा कार्यक्रम कैलेंडर जारी
संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि अभियान के तहत हर जिले में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा
- 31 मई से 30 जून: सदस्यता अभियान
- 20 से 23 जून: इंटरव्यू प्रक्रिया
- 24 से 28 जून: अंतिम चयन प्रक्रिया
- 30 जून: परिणाम घोषित
युवा और किसान मुद्दों पर फोकस
पार्टी ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से युवाओं और किसानों के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से उठाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस पहल से प्रदेश में संगठन की डिजिटल पहुंच और राजनीतिक संवाद दोनों को नई दिशा मिलेगी।