MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत इस बार तेज गर्मी के साथ हुई है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। हालत ऐसी रही कि दोपहर होते-होते कई शहरों की सड़कें सूनी नजर आने लगीं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जबकि कुछ जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।
Twisha Death Case : SIT ने जब्त किए समर्थ के मोबाइल-लैपटॉप, घर की बारीकी से तलाशी
सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में रिकॉर्ड की गई, जहां तापमान 47.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं नौगांव में 46.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा दतिया में 45.6, टीकमगढ़ में 45.3, सतना में 44.9 और दमोह में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर साफ देखने को मिला और तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया।
कई जिलों में लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना समेत कई जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है।
Ashoknagar news : अशोकनगर जिला अस्पताल में थप्पड़कांड, आउटसोर्स मैनेजर से मारपीट CCTV में कैद
बारिश के भी संकेत
भीषण गर्मी के बीच कुछ राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग ने 28 मई से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत दिए हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के करीब 14 जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दोपहर में घरों में कैद हुए लोग
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दोपहर में घरों से निकलने से बचते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।