Sanchi To Mongolia: सीएम मोहन यादव बोले– सांची की विरासत को मिलेगा वैश्विक मंच

Sanchi To Mongolia

Sanchi To Mongolia: भोपाल।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अवशेषों से जुड़ा एक ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कि दी जानकारी के अनुसार यह आयोजन भारत और मंगोलिया के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान बुद्ध के परम शिष्यों श्री अरिहंत, श्री सारिपुत्र और श्री महामोद्गलायन के पवित्र अवशेषों को नई दिल्ली लाया जा रहा है। 29 मई को इन अवशेषों को राष्ट्रीय संग्रहालय में आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां लोग इन्हें देख सकेंगे और आशीर्वाद ले सकेंगे। Ujjain news Today : उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? घर के गेट पर मिला मांस, CCTV खंगाल रही पुलिस मंगोलिया में ऐतिहासिक प्रदर्शनी साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मई को मंगोलिया में इन पवित्र अवशेषों की खास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बनेगा और बौद्ध धर्म की परंपरा को वैश्विक स्तर पर और मजबूती देगा। 30 मई को विशेष विमान से रवाना होंगे अवशेष उन्होंने बताया कि 30 मई को भारतीय वायुसेना के स्पेशल विमान के ज़रिये से इन पवित्र अवशेषों को मंगोलिया भेजा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ की जाएगी। wheat procurement : मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन ने बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों में उत्साह इस पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक परंपराओं की पवित्रता और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया का एक विशेष प्रतिनिधि दल भी इन अवशेषों के साथ रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप दुनिया के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक है। सांची के आसपास 30 किलोमीटर के क्षेत्र में कई ऐसे बौद्ध स्थल मौजूद हैं, जो भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और इतिहास को आज भी जीवंत रखते हैं। भारत–मंगोलिया संबंधों को मिलेगी मजबूती इस पूरी पहल का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक या आध्यात्मिक नहीं है, बल्कि भारत और मंगोलिया के दो देशों के बीच के रिश्ते को और मजबूत करना भी है। इसके साथ ही बौद्ध धर्म से जुड़े धार्मिक स्थानों (तीर्थ स्थलों) की यात्रा और देश की पुरानी संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिलेगी और उसे बढ़ावा मिलेगा। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना इस आयोजन से मध्यप्रदेश को अपने बौद्ध सर्किट को दुनिया के सामने स्थापित करने का एक बड़ा अवसर मिलेगा, जिससे राज्य में पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।    

wheat procurement : मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन ने बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों में उत्साह

wheat procurement

wheat procurement : भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल गेहूं उपार्जन ने एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। राज्य सरकार के तहत अब तक 13.36 लाख से ज्यादा किसानों से लगभग 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। यह आंकड़ा न सिर्फ तय लक्ष्य से ज्यादा है, बल्कि पिछले सालों की तुलना में भी काफी अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि यह उपलब्धि बेहतर प्रबंधन व्यवस्था, समय पर तैयारियों और किसानों की मेहनत का परिणाम है। Ujjain news Today : उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? घर के गेट पर मिला मांस, CCTV खंगाल रही पुलिस समय पर खरीदी और भुगतान से किसानों में राहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसानों ने बताया कि, इस बार गेहूं उत्पादन अच्छा हुई हैं। किसानों का यह भी कहना है कि खरीदी प्रक्रिया इस बार काफी हद तक ठीक रही और समय पर भुगतान मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। और कई किसानों ने इसे सरकार की बेहतर व्यवस्था का परिणाम बताया है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी फसल सरकार को तय कीमत पर बेच सकें हैं। खरीदी केंद्रों पर सुविधाएं बेहतर होने का दावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। लंबी कतारों से बचाव, तौल व्यवस्था में सुधार और पैसे देने की प्रक्रिया को तेज करने जैसे कदमों से किसानों को सुविधा मिली। इसी वजह से बड़ी संख्या में किसानों ने सरकारी खरीदी व्यवस्था पर भरोसा जताया। Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया किसानों के हित में मजबूत नीति पर जोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मजबूत नीतियों और सही तरीके से काम करने की वजह से मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीद में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार का कहना है कि वह लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम समय पर मिल सके। कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम सरकार का कहना है कि आने वाले समय में खेती को और मजबूत और आधुनिक बनाया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने, फसल खरीद की प्रक्रिया को आसान बनाने और तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सिस्टम और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों को आगे और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। Harda Crime News : हरदा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; देवर गिरफ्तार, बेटा फरार

Ujjain news Today : उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश? घर के गेट पर मिला मांस, CCTV खंगाल रही पुलिस

Ujjain news Today : उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक घर के बाहर मांस का टुकड़ा मिलने मामला सामने आया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्राप्त जानकारी से मालूम हुआ कि, गांधी नगर निवासी स्नेहलता गुप्ता सुबह घर की साफ-सफाई के बाद कुछ समय के लिए अंदर गई थीं। जब वह दोबारा बाहर आईं तो उन्होंने देखा कि घर के गेट के पास मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया स्थानीय लोगों में आक्रोश, माहौल बिगाड़ने के आरोप स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध और आपत्तिजनक बताते हुए आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने इसे बकरीद या ईद जैसे मौके से जोड़ते हुए इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मांस का टुकड़ा वहां किसने और किस मकसद से रखा। पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV से जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल घटना के बाद एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने को कहा है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर माहौल शांत कराया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Government Schools : शिक्षा पोर्टल में गड़बड़ी, शिक्षकों के रिकॉर्ड में कई को मृत तो कई रिटायर्ड को कार्यरत दिखाया

Government Schools

Government Schools : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के डेटा को लेकर एजुकेशन पोर्टल 3.0 में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई मामलों में वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को पोर्टल पर गलत तरीके से मृत या रिटायर्ड दिखा दिया गया, जबकि कई मृत और रिटायर्ड शिक्षकों को अब भी कार्यरत दिखाया जा रहा है। Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने इस गंभीर गड़बड़ी को देखते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को डेटा का विस्तृत सत्यापन करने और त्रुटियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक स्थिति को प्रभावित कर रही है। स्कूलवार डेटा का होगा दोबारा सत्यापन संचालनालय द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर स्कूलों में स्वीकृत पद, कार्यरत शिक्षक और रिक्त पदों की जानकारी अपलोड की गई थी। साथ ही शिक्षकों की पदस्थापना, पदनाम और विषय संबंधी विवरण भी दर्ज किए गए थे। अब इन सभी जानकारियों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई समीक्षा 25 मई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रिक्त पदों के सत्यापन को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला और विकासखंड स्तर पर स्कूलों की जानकारी की जांच कर आवश्यक संशोधन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों को गलती से मृत या सेवानिवृत्त दर्ज किया गया है, उनकी प्रविष्टि जिला शिक्षा अधिकारी सत्यापन के बाद रद्द करेंगे। वहीं जिन स्कूलों में नेटवर्क या तकनीकी समस्या के कारण डेटा अपडेट नहीं हुआ है, वहां समन्वय स्थापित कर जानकारी अपडेट की जाएगी। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संशोधित और सत्यापित सूची 29 मई तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजें। इसके बाद 30 मई 2026 को कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी और आईटी समन्वयक शामिल रहेंगे। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना

Raisen News : रायसेन में पत्नी को शरण देने पर विवाद, दो पक्षों में लाठी-डंडों से हिंसक झड़प, 5 घायल

raisen news

Raisen News : रायसेन। रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सांचेत में बुधवार देर रात एक बाबा की पत्नी को शरण देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में बाबा समेत दोनों पक्षों के लगभग 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Harda Crime News : हरदा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; देवर गिरफ्तार, बेटा फरार कैसे शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, खुद को काल भैरव का साधक बताने वाले नानक देव उर्फ सुनील सराठे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी गांव के ही ममतेश विश्वकर्मा के घर पहुंच गई थी। इसी बात को लेकर बाबा ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बुधवार देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों से हमला देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में बाबा नानक देव, ममतेश विश्वकर्मा के पिता रामप्रसाद विश्वकर्मा (50) सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की घायल ममतेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि बाबा अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वहीं बाबा पक्ष का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई और पत्नी को शरण देने के बाद विवाद को जानबूझकर बढ़ाया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस घायलों के बयान दर्ज करती रही। इसी दौरान अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोगों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें देखी गईं। देवनगर थाना प्रभारी हरिओम आस्तया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया

Harda Crime News : हरदा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल; देवर गिरफ्तार, बेटा फरार

Harda Crime News

 Harda Crime News : हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के गाँव डुमलाय में जमीन विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। कबेलू हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 40 वर्षीय नीता जादम के रूप में की गई है। Sehore water crisis : सीहोर जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने पर सात गांवों में गंभीर जल संकट कबेलू हटाने को लेकर जानलेवा हमला हंडिया थाना इलाके के ग्राम डुमलाय में सुबह करीब 8 बजे विवाद उस समय बढ़ गया जब पड़ोसी पक्ष द्वारा कबेलू (छत सामग्री) हटाने को लेकर बहस शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि सुंदरलाल गुर्जर और उनके बेटे कपिल गुर्जर ने मिलकर नीता और उसकी बेटी रानी पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में नीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रानी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरे की तलाश जारी हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह घटना सामने आई है। हंडिया पुलिस ने एक आरोपी सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा कपिल फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Drug free campaign : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, स्कूलों के आसपास बनेगा ‘नो-ड्रग जोन’ घायल बेटी का बयान जिला अस्पताल में भर्ती मृतका की बेटी रानी, जो 12वीं कक्षा की छात्रा है, ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से परिवार पर लगातार विवाद और दबाव बढ़ता जा रहा था। उसने कहा कि “मां और मैं ही घर में रहते थे। पड़ोसी चाचा और उनका परिवार अक्सर विवाद करता था। आज अचानक हमला कर दिया।” लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था, जो कई बार पंचायत और स्थानीय स्तर पर भी पहुंच चुका था, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसी पुरानी रंजिश ने इस दर्दनाक घटना का रूप ले लिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच तेज कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। MP Weather Update : नौतपा के पहले दिन ही आग उगलने लगा मौसम, कई शहरों में पारा 45 के पार

Sehore water crisis : सीहोर जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने पर सात गांवों में गंभीर जल संकट

Sehore water crisis

 Sehore water crisis : सीहोर।  सीहोर जिले के जमोनिया तालाब से पानी न छोड़े जाने की वजह से आसपास के करीब सात गांवों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। गांव में रहने वाले लोगो का कहना है कि तालाब बनने के बाद उनकी पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक पानी उपलब्बध नहीं कराया गया है। Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की भूमिगत जलस्तर गिरा, हैंडपंप भी सूखे इलाको में भूजल स्तर काफी नीचे जा चूका है, जिसकी वजह से कई हैंडपंप और बोरिंग सूख चुके हैं। गर्मियों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशियों का सामना करना पड़ता है। करीब 14 साल से चल रही कानूनी लड़ाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगावली गांव के किसान एचपी मल्होत्रा पिछले 14 वर्षों से इन सात गांवों के लिए पानी दिलाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि पहले साल 2000 तक जमोनिया, मुंगावली, दीपड़ा, मुहाली, करंजखेड़ा और मगरखेड़ा जैसे गांवों को तालाब से पानी मिलता था, लेकिन बाद में यह बंद कर दिया गया। Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया हाईकोर्ट में याचिका और आरोप किसान एचपी मल्होत्रा ने 2012 में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि तालाब का निर्माण ग्रामीणों के लिए किया गया था, लेकिन उन्हें ही इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उनका दावा है कि अगर साल में दो बार तालाब से पानी छोड़ा जाए तो हैंडपंप और बोरिंग दोबारा रिचार्ज हो सकते हैं और गर्मियों में जल संकट कम हो सकता है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ राहुल बामनिया के अनुसार, तालाब से पानी छोड़ने का निर्णय कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में आता है, क्योंकि वही जल समिति के प्रमुख होते हैं। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थिति जस की तस वर्ष 2015 में जबलपुर हाईकोर्ट ने सीहोर जिला प्रशासन को सात गांवों के लिए पानी सुरक्षित करने का आदेश दिया था। इसके बाद जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि तालाब से 0.46 मिलियन घन मीटर पानी पेयजल और निस्तार के लिए सुरक्षित रखा जाए, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है।

Twisha Sharma Update : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी मोड़, हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

Twisha Death Case

Twisha Sharma Update : भोपाल।  भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिवाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। यानी गिरफ्तारी से पहले मिली राहत अब खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात हाईकोर्ट ने 17 पन्नों का विस्तृत आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा कि मामले को देखते हुए आरोपी को राहत देना सही नहीं था। Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया शरीर पर मिले 7 घावों का कोर्ट ने किया जिक्र मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ट्विशा शर्मा के शरीर पर मिले 7 घावों का खास तौर पर जिक्र किया है। कोर्ट ने माना कि ये चोटें मौत से पहले लगी थीं। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि सुसाइड के बाद इस तरह के घाव होना संभव नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने जताई मारपीट और क्रूरता की आशंका सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शुरुआती तौर पर माना कि ट्विशा शर्मा के साथ गलत व्यवहार और मारपीट होने की आशंका है। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और केस डायरी में सामने आए तथ्यों को देखते हुए अदालत ने इसे सामान्य आत्महत्या का मामला मानने से इनकार कर दिया। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना निचली अदालत के फैसले पर भी उठे सवाल हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि निचली अदालत ने जल्दबाजी में गिरिवाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी। जबकि उस समय मामले की जांच पूरी नहीं हुई थी। कोर्ट के सामने यह बात भी रखी गई कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी गई थी। ऐसे में आरोपी को राहत देना उचित नहीं था। अब जांच पर सबकी नजर हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है। कानूनी जानकारों का मानना है कि कोर्ट की टिप्पणी आगे की जांच में अहम साबित हो सकती है। वहीं, ट्विशा शर्मा मौत मामला पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक इस केस को लेकर बहस जारी है। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत

Bhopal Viral News : मॉर्च्युरी के बाहर स्ट्रेचर पर शव की चीर-फाड़, हमीदिया अस्पताल का VIDEO सामने आया

Bhopal Viral News

 Bhopal Viral News : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां मॉर्च्युरी के बाहर खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमॉर्टम बिना किसी शायद या परदे के ही कर दिया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग और मरीजों के परिजन यह सब देखते रहे। Vidisha News : बेटे की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठी रही मां, बाइबिल रखकर करती रही प्रार्थना खुले रास्ते पर किया पोस्टमॉर्टम जानकारी के मुताबिक, बजरिया थाना इलाके से एक व्यक्ति का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को मॉर्च्युरी के अंदर ले जाने के बजाय बाहर ही स्ट्रेचर पर रख दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने खुले में ही शव का पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया। वहां से लगातार लोगों की आवाजाही होती रही। शव से तेज बदबू आ रही थी। वहां मौजूद कई लोग बदबू के कारण चले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। Sehore News : इछावर बस स्टैंड पर बेल्ट-चेन से मारपीट का वीडियो वायरल, यात्रियों में दहशत अस्पताल के बयान पर उठे सवाल मामले में फॉरेंसिक विभाग के HOD डॉ. आशीष जैन ने कहा कि कुछ मामलों में मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले हिस्से में काम किया जाता है। उनका कहना है कि खुले में सिर्फ शव की सफाई की जाती है। लेकिन वायरल वीडियो में डॉक्टर खुले रास्ते पर ही शव की चीर-फाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Farmer Fraud Case : धान खरीदी के 30 लाख रुपए लेकर फरार हुआ व्यापारी, किसान भुगतान के लिए भटक रहे