NEET Protest Bhopal : NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Bhopal NSUI Protest

NEET Protest Bhopal : भोपाल। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीएम हाउस का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। रेडक्रॉस चौराहे पर पुलिस ने रोका मार्च पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पांच बार वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल दिग्विजय सिंह समेत कई नेता हिरासत में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार नेताओं को बसों के माध्यम से रातीबड़ थाने ले जाया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान लाठीचार्ज किया गया, जिसमें NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया” कई वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल गिरफ्तार किए गए नेताओं में दिग्विजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल तथा कांग्रेस नेता मोहित रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं। NEET विवाद को लेकर बढ़ा राजनीतिक विरोध NEET परीक्षा को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच भोपाल का यह प्रदर्शन राजनीतिक और छात्र संगठनों की नाराजगी का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस और NSUI ने परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

Bhopal suicide case : भोपाल में दर्दनाक घटना, पिता की डांट के बाद छात्रा ने खाया सल्फास

bhopal

Bhopal suicide case : भोपाल। गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय छात्रा की सल्फास खाने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पिता ने उसे मोबाइल फोन चलाते हुए देख डांट लगाई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार रतुआ क्षेत्र निवासी खुशी कुशवाहा (17) पिता जगदीश कुशवाहा परिवार की बड़ी बेटी थी। वह हाल ही में 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास हुई थी और आगे भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच मोबाइल को लेकर हुई थी डांट, फिर बिगड़ी स्थिति परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात खुशी मोबाइल फोन चला रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देखकर फटकार लगा दी। इसके बाद वह चुपचाप बाथरूम में चली गई। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। यह सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत लगातार गंभीर होती गई। रविवार तड़के इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया”

MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच

MP Minor Rape

MP Crime News: मध्य प्रदेश  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तिलक नगर इलाके में कोचिंग क्लास जाने वाली 10वीं की छात्रा के अपहरण और गैंगरेप की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें जांच में जुट गईं. छात्रा के बताए गए रूट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो पूरा मामला ही बदल गया. पुलिस की जांच में सामनेमध्य प्रदेश आया कि छात्रा कोचिंग से बंक मारकर अपने प्रेमी से मिलने होटल गई थी. घर देर से पहुंचने और मां की डांट से बचने के लिए उसने झूठी कहानी बना दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि 17 साल की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. छात्रा बंगाली चौराहे स्थित एक कोचिंग क्लास में पढ़ने जाती है. Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम” दोपहिया वाहन से विजय नगर इलाके में जाती दिखी छात्रा छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसका अपहरण राजगृह कॉलोनी क्षेत्र से हुआ है, जिसके बाद मामला तिलक नगर थाने पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सबसे पहले छात्रा के आने-जाने के रूट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में छात्रा अपने दोपहिया वाहन से खुद विजय नगर इलाके में जाती दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने आगे के कैमरे खंगाले तो पता चला कि छात्रा कुछ समय तक विजय नगर क्षेत्र में रुकी थी. जांच में सामने आया कि वह अपने प्रेमी से मिलने एक होटल पहुंची थी. बताया जा रहा है कि शाम को दोनों साथ थे, लेकिन बाद में प्रेमी अपने घर चला गया. Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी ‘कार सवार युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप’ वहीं छात्रा बायपास क्षेत्र की ओर निकल गई. वहां उसने एक राहगीर से मदद मांगी और शिप्रा थाने पहुंचकर पुलिस को कहानी सुनाई कि कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए. यही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए छात्रा ने अपने हाथ पर हल्के कट भी मार लिए थे. उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों से संघर्ष के दौरान उसे चोट लगी है. पुलिस ने छात्रा के प्रेमी से भी की पूछताछ दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम ने मेडिकल शॉप पर काम करने वाले छात्रा के प्रेमी अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने पूरा मामला साफ कर दिया. अंश ने बताया कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और पहले भी कई बार मिल चुके हैं. बुधवार को दोनों काफी देर तक साथ थे. घर पहुंचने में देर होने पर छात्रा को परिवार की डांट का डर था इसलिए उसने झूठी शिकायत कर दी. Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम”

Congress Social Media

Congress Social Media: भोपाल। नगरीय निकाय और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेशभर में अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया है। पार्टी अब डिजिटल मोर्चे पर अपनी उपस्थिति को और प्रभावी बनाने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स” की टीम तैयार करेगी। सदस्यता अभियान 31 मई से 30 जून तक कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का सदस्यता अभियान 31 मई से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान नए युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी योग्यता के आधार पर जिम्मेदारी पार्टी की ओर से बताया गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता और कार्यक्षमता पर आधारित होगी। कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया संचालन में रुचि रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। “सोशल मीडिया वॉरियर्स” की होगी नियुक्ति चयनित युवाओं को कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा और उन्हें विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसका उद्देश्य प्रदेशभर में पार्टी की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करना है। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल पूरा कार्यक्रम कैलेंडर जारी संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि अभियान के तहत हर जिले में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा 31 मई से 30 जून: सदस्यता अभियान 20 से 23 जून: इंटरव्यू प्रक्रिया 24 से 28 जून: अंतिम चयन प्रक्रिया 30 जून: परिणाम घोषित युवा और किसान मुद्दों पर फोकस पार्टी ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से युवाओं और किसानों के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से उठाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस पहल से प्रदेश में संगठन की डिजिटल पहुंच और राजनीतिक संवाद दोनों को नई दिशा मिलेगी। Dindori Water Conservation : “दो महीनों में बदली तस्वीर, डिंडौरी ने रचा जल संरक्षण का नया इतिहास”, देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला

Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Burhanpur Fire News

Burhanpur Fire News : बुरहानपुर। शहर के लोहार मंडी गेट क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल तेजी से फैली आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को तत्काल घरों से बाहर निकालना पड़ा। गोदाम में रखी रस्सियों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की देरी पर लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया” राहत और बचाव कार्य में आई मुश्किलें तीन मंजिला इमारत होने के कारण आग धीरे-धीरे ऊपरी हिस्सों तक फैलती गई, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय रहते आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गणपति थाना पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने और नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। CM Mohan Yadav: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में बनेंगी 5 हजार क्षमता वाली गौशालाएं

Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Hospital Viral Video

Hospital Viral Video : गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील अंतर्गत साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र से सामने आए एक वीडियो ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला, जिसे स्थानीय लोग सफाई कर्मी बता रहे हैं, कथित रूप से मरीज को इंजेक्शन लगाने और सलाइन (बॉटल) चढ़ाने का कार्य करती दिखाई दे रही है। यदि वीडियो में दिखाई दे रही महिला वास्तव में सफाई कर्मी है और वह चिकित्सकीय प्रक्रियाएं कर रही है, तो यह मामला स्वास्थ्य विभाग के नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया” वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में कई बार स्टाफ की कमी या निगरानी के अभाव में गैर-तकनीकी कर्मचारियों से भी मरीजों से जुड़े कार्य कराए जाते हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार इंजेक्शन लगाना, सलाइन चढ़ाना और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाएं केवल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ या अधिकृत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ही की जानी चाहिए। ऐसे में वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की भूमिका जांच का विषय बनी हुई है। Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार मरीजों की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बिना उचित प्रशिक्षण के किसी मरीज को इंजेक्शन लगाना या सलाइन चढ़ाना जोखिम भरा हो सकता है। इससे संक्रमण, गलत दवा का उपयोग, गलत मात्रा में दवा दिए जाने या अन्य चिकित्सकीय जटिलताओं की संभावना बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी गैर-अधिकृत कर्मचारी द्वारा इस प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की बात कही मामले को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उनके अनुसार जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारियों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। Twisha Sharma Case: CBI रिमांड पर पूर्व जज गिरिबाला सिंह, फैज कुरैशी हत्याकांड का पुराना फैसला फिर चर्चा में जांच रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला कौन है और क्या वास्तव में उससे चिकित्सकीय कार्य कराए जा रहे थे। हालांकि वीडियो ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निगरानी व्यवस्था, स्टाफ प्रबंधन और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। MP Industrial Hub : CM मोहन यादव का बड़ा विजन, 48 औद्योगिक पार्क से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर

Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया”

Mount Everest Summit 2026

 Mount Everest Summit 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के एक छोटे से गांव से निकली बेटी ने वह कर दिखाया, जिसका सपना हर कोई देखता है। सेमरी गांव की रहने वाली अंजना यादव ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि अंजना ने पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माउंट एवरेस्ट जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी को फतह करना आसान नहीं होता। यह साहस, मेहनत और मजबूत इरादों का परिणाम है। माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है, जिसकी ऊंचाई लगभग 8,848 मीटर है। CM बोले- बेटियों के लिए प्रेरणा हैं अंजना मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अंजना यादव का साहस, संकल्प और समर्पण प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि अंजना की यह सफलता दिखाती है कि मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। CM Mohan Yadav: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में बनेंगी 5 हजार क्षमता वाली गौशालाएं छोटे गांव से एवरेस्ट तक का सफर आसान नहीं रायसेन जिले के छोटे से गांव से निकलकर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई बेहद कठिन मानी जाती है। इसके लिए लंबे समय तक शारीरिक तैयारी, मानसिक मजबूती और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अंजना यादव की यह सफलता युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। सीएम ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंजना यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और लगातार नए कीर्तिमान बना रही हैं। उन्हें विश्वास है कि अंजना आने वाले समय में भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। Dindori Water Conservation : “दो महीनों में बदली तस्वीर, डिंडौरी ने रचा जल संरक्षण का नया इतिहास”, देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला प्रदेशभर में खुशी का माहौल अंजना यादव की इस उपलब्धि को लेकर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। सोशल media पर लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं और इसे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का पल बता रहे हैं।

Mauganj News : मऊगंज में प्रसूता महिला की संदिग्ध मौत, पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप

Mauganj News

Mauganj News : मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गौरी गनिगवाँ गांव में एक प्रसूता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने घटना से एक दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। परिवार में जहां नवजात के आगमन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं कुछ घंटों बाद महिला की मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी मृतका की पहचान आरती कोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरती को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके पति अर्जुन कोरी घर लेकर आए थे। इसके बाद घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अर्जुन कोरी के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे, जिसका आरती विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का दावा है कि घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी। परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान अर्जुन कोरी ने आरती के साथ गंभीर मारपीट की। परिजनों के मुताबिक, मारपीट के कारण आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल छह साल की बेटी के बयान ने बढ़ाई संवेदनशीलता मामले का सबसे भावुक पहलू यह है कि घर में मौजूद छह वर्षीय बेटी कथित घटना की प्रत्यक्षदर्शी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार बच्ची ने अपनी मां के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस जांच में बच्ची के बयान को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Dindori Water Conservation : “दो महीनों में बदली तस्वीर, डिंडौरी ने रचा जल संरक्षण का नया इतिहास”, देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला जांच रिपोर्ट पर टिकी सभी की नजर एक ओर नवजात बच्ची के जन्म की खुशियां थीं, तो दूसरी ओर कुछ ही घंटों बाद परिवार में मातम छा गया। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र की नजर अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।