Latest

BJP vs Congress MP: जीतू पटवारी पर बीजेपी का तीखा हमला, पुराने बयानों को लेकर घिरे PCC चीफ

Madhya Pradesh Politics

BJP vs Congress MP: भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर पटवारी पर निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को ‘मुंगेरीलाल’ कहकर संबोधित करते हुए उनके पुराने बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर कई सवाल उठाए।

NEET Protest Bhopal : NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ाई सियासी हलचल

सुयश त्यागी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जीतू पटवारी को अब राजनीतिक मर्यादा और गरिमा की याद आ रही है, जबकि अतीत में उन्होंने कई नेताओं और सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के लिए विवादित टिप्पणियां की थीं।

बीजेपी नेता ने 2018 के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब किसानों को विवादित भाषा में संबोधित किया गया था, तब राजनीतिक मर्यादा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान ‘अब इमरती देवी में वो रस नही बचा ‘पर क्यों कुछ नहीं कहा?

Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर की गई टिप्पणि का भी जिक्र किया। इसके साथ ही त्यागी ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लेकर दिए गए पुराने बयानों का हवाला देते हुए पटवारी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

 

मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, यह विवाद तब और गहरा गया जब जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। पटवारी ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए “रद्दी” और “दो कौड़ी का” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

पटवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग उचित नहीं है और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच

पटवारी बोले- मैं अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा

विवाद के बीच जीतू पटवारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के लिए कभी भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को पहले अपने नेताओं के पुराने बयानों पर ध्यान देना चाहिए।

फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *