Latest

Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का रिव्यू जारी, पहले दिन 20 मंत्रियों की हुई समीक्षा

Mohan Yadav Cabinet

Mohan Cabinet : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिव्यू प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों के कामकाज, उपलब्धियों और विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे हैं।

पहले दिन करीब 20 मंत्रियों का रिव्यू किया गया। यह बैठक लगभग 8 घंटे तक चली, जिसमें मंत्रियों के काम, योजनाओं की प्रगति और सरकार की घोषणाओं को लेकर चर्चा हुई। आज दूसरे दिन बाकी बचे 11 मंत्रियों का रिव्यू किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर रहे हैं।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना

विभागीय कामकाज और टारगेट पर फोकस

समीक्षा बैठक में मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज, तय लक्ष्यों और उपलब्धियों की रिपोर्ट ली जा रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सरकार की योजनाएं जमीन पर कितनी प्रभावी तरीके से लागू हुई हैं।

प्रभार जिलों की सक्रियता पर भी नजर

मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों में सक्रियता और संगठन के साथ समन्वय को लेकर भी जानकारी ले रहे हैं। चुनावी घोषणाओं और जनहित से जुड़े वादों की प्रगति पर भी चर्चा की जा रही है।

ढाई साल पूरे होने पर समीक्षा बैठक

मोहन सरकार के करीब ढाई साल पूरे होने के मौके पर यह समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस रिव्यू के आधार पर आगे संगठन और सरकार दोनों स्तर पर रणनीति तय की जा सकती है।

Bus Accident : इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी बस हादसा, आग में 4 साल के बच्चे की मौत, बस सुरक्षा पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *