Vidisha News : विदिशा मुक्तिधाम में लापरवाही का मामला, नवजात का शव बाहर मिलने से मचा हड़कंप

Vidisha News

Vidisha News : विदिशा।  विदिशा के एक मुक्तिधाम में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने देखा कि एक नवजात शिशु का शव जमीन के बाहर पड़ा हुआ है। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात को ठीक तरीके से दफन नहीं किया गया था। इसी कारण जानवरों ने मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाल दिया। घटना के बाद मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। Road Accident : रायसेन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, मौके पर टूटी सांस अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने देखा मामला जानकारी के मुताबिक कुछ लोग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नवजात के शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोबारा कराया दफन सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और मुक्तिधाम कर्मचारियों ने मिलकर गहरा गड्ढा खुदवाया और नवजात के शव को दोबारा सम्मानपूर्वक दफन कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर व्यवस्थाओं पर उठे सवाल घटना के बाद मुक्तिधाम में दफन प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उचित व्यवस्था जरूरी है।

Road Accident : रायसेन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री की मौत, मौके पर टूटी सांस

Road Accident

Road Accident : रायसेन।  रायसेन जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। महाकाल ढाबा तिराहे के पास हुए इस हादसे में युवक डंपर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घाटखेड़ी निवासी 32 वर्षीय कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है। कैलाश पेशे से मिस्त्री था और सोमवार सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर डंपर के पिछले टायर के नीचे आया युवक जानकारी के मुताबिक महाकाल ढाबा तिराहे के पास अचानक बाइक और डंपर आमने-सामने आ गए। उमरावगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने बताया कि डंपर चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान युवक संतुलन खो बैठा और डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में बिजली के पोल भी टूटे टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगे कुछ बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का रिव्यू जारी, पहले दिन 20 मंत्रियों की हुई समीक्षा पुलिस ने शव निकालकर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही उमरावगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद युवक के शव को डंपर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime News today : भोपाल में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने के बाद युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

raisen news

 Crime News today : भोपाल।  भोपाल के सोनागिरी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी का काम करता था। उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। मोहल्ले में रहने वाली कल्पना नाम की महिला पिछले कुछ समय से उसके साथ रह रही थी। Bhojshala Controversy : भोजशाला विवाद पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना चाहिए विवाद के बाद हुई घटना जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान लक्ष्मण ने महिला पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को सूचना देने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। Indore Water Crisis : इंदौर में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, खातीपुरा मेन रोड पर सड़क पर बैठे रहवासी

Bhojshala Controversy : भोजशाला विवाद पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना चाहिए

Dhar Bhojshala

Bhojshala Controversy : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने धार की भोजशाला को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोजशाला का मामला अब बेहद संवेदनशील हो चुका है और इसका अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजशाला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI द्वारा संरक्षित स्मारक है। वहां पूजा होगी या इबादत, यह पूरी तरह कोर्ट के अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने समाज में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर तनाव बढ़ाना ठीक नहीं है। Indore Water Crisis : इंदौर में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, खातीपुरा मेन रोड पर सड़क पर बैठे रहवासी “ASI रिपोर्ट में मंदिर होने का उल्लेख नहीं” दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उमा भारती के शासनकाल में कोर्ट में पेश ASI रिपोर्ट में मंदिर होने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट में कहीं भी यह उल्लेख नहीं था कि भोजशाला मंदिर थी। उन्होंने यह भी कहा कि ASI के नियमों के तहत संरक्षित स्मारकों में पूजा-पाठ को लेकर कानूनी प्रक्रिया तय होती है और मामले को उसी आधार पर देखा जाना चाहिए। ज्ञानवापी और मथुरा विवाद का भी किया जिक्र पूर्व मुख्यमंत्री ने भोजशाला विवाद की तुलना देश के अन्य धार्मिक विवादों से भी की। उन्होंने वाराणसी के ज्ञानवापी, संभल मस्जिद और मथुरा-वृंदावन से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे कई विवाद फिलहाल अदालतों में लंबित हैं। Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का रिव्यू जारी, पहले दिन 20 मंत्रियों की हुई समीक्षा इंदौर में भी फैसले पर उठाए थे सवाल हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंदौर में भी दिग्विजय सिंह ने भोजशाला मामले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ASI को वहां मंदिर होने के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हाईकोर्ट का पुराना आदेश स्पष्ट नहीं था। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा— “राजा साहब आपको आपके खुदा की कसम, कभी भविष्य में भोजशाला में मां वागेश्वरी के दर्शन करने तो नहीं जाएंगे?” रामेश्वर शर्मा ने अयोध्या मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पहले श्रीराम जन्मभूमि फैसले पर भी सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए थे। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, खातीपुरा मेन रोड पर सड़क पर बैठे रहवासी

Indore Water Crisis

Indore Water Crisis : इंदौर।  इंदौर में लगातार बढ़ती गर्मी और पानी संकट ने अब लोगों का धैर्य जवाब दे दिया है। शहर के खातीपुरा मेन रोड पर रविवार को बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इलाके में कई दिनों से पानी सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की किल्लत होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर “पानी दो, पानी दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान इलाके में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना महिलाओं और बुजुर्गों ने संभाला मोर्चा प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय रहवासी शामिल हुए। लोगों का कहना है कि कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है। कुछ इलाकों में पानी बहुत कम दबाव से आ रहा है, जबकि कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा। रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की दिक्कत और गंभीर हो गई है। कांग्रेस पार्षद भी सड़क पर बैठे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के स्थानीय पार्षद भी रहवासियों के समर्थन में सड़क पर धरने में शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में पानी संकट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। लोगों को बुनियादी जरूरत के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना नगर निगम के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर दी है। कई परिवारों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग दूर-दूर से पानी भरने को मजबूर हैं। रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। पानी संकट पर तेज हुई राजनीति इंदौर में पानी का मुद्दा अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने शहर के एक वार्ड में मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। अब खातीपुरा में सड़क पर उतरे लोगों के बाद शहर की राजनीति और गरमा गई है। गर्मी बढ़ने के साथ इंदौर के कई इलाकों में पानी संकट की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। Dhar Bhojshala : धार भोजशाला में महाआरती के बाद ध्वजारोहण, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर हुईं शामिल  

Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट के मंत्रियों का रिव्यू जारी, पहले दिन 20 मंत्रियों की हुई समीक्षा

Mohan Yadav Cabinet

Mohan Cabinet : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिव्यू प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों के कामकाज, उपलब्धियों और विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे हैं। पहले दिन करीब 20 मंत्रियों का रिव्यू किया गया। यह बैठक लगभग 8 घंटे तक चली, जिसमें मंत्रियों के काम, योजनाओं की प्रगति और सरकार की घोषणाओं को लेकर चर्चा हुई। आज दूसरे दिन बाकी बचे 11 मंत्रियों का रिव्यू किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर रहे हैं। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना विभागीय कामकाज और टारगेट पर फोकस समीक्षा बैठक में मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज, तय लक्ष्यों और उपलब्धियों की रिपोर्ट ली जा रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सरकार की योजनाएं जमीन पर कितनी प्रभावी तरीके से लागू हुई हैं। प्रभार जिलों की सक्रियता पर भी नजर मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों में सक्रियता और संगठन के साथ समन्वय को लेकर भी जानकारी ले रहे हैं। चुनावी घोषणाओं और जनहित से जुड़े वादों की प्रगति पर भी चर्चा की जा रही है। ढाई साल पूरे होने पर समीक्षा बैठक मोहन सरकार के करीब ढाई साल पूरे होने के मौके पर यह समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस रिव्यू के आधार पर आगे संगठन और सरकार दोनों स्तर पर रणनीति तय की जा सकती है। Bus Accident : इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी बस हादसा, आग में 4 साल के बच्चे की मौत, बस सुरक्षा पर उठे सवाल

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना

Narmadapuram News

Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर और माखननगर क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ चोरों ने शराब दुकान का टीन उखाड़कर नकदी और शराब पर हाथ साफ कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन तवा पुल से सरिए चोरी करने के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी और कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। MP Weather News : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट शराब दुकान का टीन उखाड़कर घुसे चोर पहला मामला सोहागपुर शहर का है। यहां वाटिका होटल के पास स्थित शराब दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश दुकान का टीन उखाड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपए नकद के साथ शराब की बोतलें चोरी कर ले गए। अगली सुबह जब सेल्समैन राजेंद्र मिश्रा दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद मुख्य सड़क पर स्थित दुकान में चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। तवा पुल से सरिए चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार दूसरा मामला माखननगर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन तवा पुल का है। पुल निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियर सतीश बघेल ने पुलिस को सरिए चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत में देवलाखेड़ी निवासी बैनी प्रसाद उर्फ राजा कहार पर शक जताया गया था, जो पहले पुल निर्माण कार्य में मजदूरी कर चुका था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात कबूल कर ली। NEET Exam : भोपाल में NEET UG पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कबाड़ी के साथ मिलकर ऑटो से ले गया माल माखननगर थाना के एएसआई वीरेंद्र शुक्ला के अनुसार आरोपी बैनी प्रसाद ने बताया कि 16 मई की रात वह कबाड़ी अंशुल साहू के साथ तवा पुल पहुंचा था। वहां से दोनों ने ऑटो में सरिए लादे और चोरी का माल कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सरिए बरामद कर लिए हैं और कबाड़ी अंशुल साहू को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। तवा पुल चोरी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शराब दुकान में चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश जारी है। Farmer Registration : प्रदेश में खाद-बीज की कमी नहीं, किसान ऑनलाइन पंजीयन कर लें उर्वरक प्राप्त.. कृषि विभाग

MP Weather News : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट

MP Weather News

MP Weather News : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव यानी लू का असर और तेज होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई शहरों में दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। Bus Accident : इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी बस हादसा, आग में 4 साल के बच्चे की मौत, बस सुरक्षा पर उठे सवाल राजगढ़ सबसे गर्म, 45 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा रतलाम में 44.8 डिग्री, खंडवा में 44.5 डिग्री और नौगांव-खजुराहो में 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुना में 43.7 डिग्री, रायसेन और नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, जबकि दतिया, शाजापुर और दमोह में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में भी तेज गर्मी प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। उज्जैन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.7 डिग्री, ग्वालियर में 42.6 डिग्री और जबलपुर में 42.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। Farmer Registration : प्रदेश में खाद-बीज की कमी नहीं, किसान ऑनलाइन पंजीयन कर लें उर्वरक प्राप्त.. कृषि विभाग IMD की एडवाइजरी, दोपहर में बाहर निकलने से बचें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। मई में बदला मौसम, अब फिर बढ़ा हीटवेव का असर मई महीने में कई बार मौसम बदलने और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर हीटवेव का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।