Latest

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना

Narmadapuram News

Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर और माखननगर क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ चोरों ने शराब दुकान का टीन उखाड़कर नकदी और शराब पर हाथ साफ कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन तवा पुल से सरिए चोरी करने के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी और कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

MP Weather News : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट

शराब दुकान का टीन उखाड़कर घुसे चोर

पहला मामला सोहागपुर शहर का है। यहां वाटिका होटल के पास स्थित शराब दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश दुकान का टीन उखाड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपए नकद के साथ शराब की बोतलें चोरी कर ले गए।

अगली सुबह जब सेल्समैन राजेंद्र मिश्रा दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद मुख्य सड़क पर स्थित दुकान में चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

तवा पुल से सरिए चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

दूसरा मामला माखननगर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन तवा पुल का है। पुल निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियर सतीश बघेल ने पुलिस को सरिए चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत में देवलाखेड़ी निवासी बैनी प्रसाद उर्फ राजा कहार पर शक जताया गया था, जो पहले पुल निर्माण कार्य में मजदूरी कर चुका था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात कबूल कर ली।

NEET Exam : भोपाल में NEET UG पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कबाड़ी के साथ मिलकर ऑटो से ले गया माल

माखननगर थाना के एएसआई वीरेंद्र शुक्ला के अनुसार आरोपी बैनी प्रसाद ने बताया कि 16 मई की रात वह कबाड़ी अंशुल साहू के साथ तवा पुल पहुंचा था। वहां से दोनों ने ऑटो में सरिए लादे और चोरी का माल कबाड़ी को बेच दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सरिए बरामद कर लिए हैं और कबाड़ी अंशुल साहू को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। तवा पुल चोरी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शराब दुकान में चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश जारी है।

Farmer Registration : प्रदेश में खाद-बीज की कमी नहीं, किसान ऑनलाइन पंजीयन कर लें उर्वरक प्राप्त.. कृषि विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *