Latest

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, खातीपुरा मेन रोड पर सड़क पर बैठे रहवासी

Indore Water Crisis

Indore Water Crisis : इंदौर।  इंदौर में लगातार बढ़ती गर्मी और पानी संकट ने अब लोगों का धैर्य जवाब दे दिया है। शहर के खातीपुरा मेन रोड पर रविवार को बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

इलाके में कई दिनों से पानी सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पीने के पानी तक की किल्लत होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर “पानी दो, पानी दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान इलाके में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना

महिलाओं और बुजुर्गों ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और स्थानीय रहवासी शामिल हुए। लोगों का कहना है कि कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है। कुछ इलाकों में पानी बहुत कम दबाव से आ रहा है, जबकि कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा।

रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की दिक्कत और गंभीर हो गई है।

कांग्रेस पार्षद भी सड़क पर बैठे

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के स्थानीय पार्षद भी रहवासियों के समर्थन में सड़क पर धरने में शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में पानी संकट लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। लोगों को बुनियादी जरूरत के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में चोरी की दो बड़ी वारदातें, शराब दुकान और तवा पुल बना निशाना

नगर निगम के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर दी है।

कई परिवारों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग दूर-दूर से पानी भरने को मजबूर हैं। रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।

पानी संकट पर तेज हुई राजनीति

इंदौर में पानी का मुद्दा अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने शहर के एक वार्ड में मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। अब खातीपुरा में सड़क पर उतरे लोगों के बाद शहर की राजनीति और गरमा गई है।

गर्मी बढ़ने के साथ इंदौर के कई इलाकों में पानी संकट की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Dhar Bhojshala : धार भोजशाला में महाआरती के बाद ध्वजारोहण, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर हुईं शामिल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *