Latest

Dhar Bhojshala : धार भोजशाला में महाआरती के बाद ध्वजारोहण, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर हुईं शामिल

Dhar Bhojshala

 Dhar Bhojshala : धार।  धार स्थित भोजशाला में रविवार को सूर्योदय के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मां वाग्देवी को विराजित करने के साथ वास्तु पूजन, हवन और पूर्णाहुति के बाद महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे और पूजा-अर्चना कर धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया। महाआरती में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल हुईं।

Power Crisis : ग्यारसपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान, भीषण गर्मी में कूलर-पंखे बने शोपीस

गुंबद पर नहीं हो सका ध्वजारोहण, गेट पर फहराया ध्वज

महाआरती के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भोजशाला के गुंबद पर ध्वजारोहण के लिए जाने लगीं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से गुंबद पर कांटेदार तार लगे होने के कारण वे ऊपर नहीं जा सकीं। इसके बाद सीढ़ियों के ऊपर लगे दरवाजे पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान ध्वज की पूजा-अर्चना भी की गई और मंत्री सावित्री ठाकुर ध्वजारोहण करती नजर आईं।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि किसी भी मंदिर में ध्वज का शिखर पर लगना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन यहां सुरक्षा कारणों से तार वाले कांटे लगे हुए हैं। इसी वजह से भोजशाला की छत की ओर जाने वाले रास्ते के ऊपर लगे गेट पर ध्वजारोहण किया गया।

Betul Accident : बैतूल में 50 फीट गहरे कुएं में गिरी क्रेटा कार, तीन युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, “पूर्ण अधिकार” मिलने की भावना

भोजशाला में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग मां वाग्देवी के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और धार्मिक माहौल में उत्साह दिखाई दे रहा है। कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि आज ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें मां के मंदिर पर पूर्ण रूप से अधिकार मिल गया हो। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकार श्वेता गुंजन जोशी, भोज उत्सव समिति के संरक्षक विश्वास पांडे सहित कई श्रद्धालुओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *