Latest

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल।  भोपाल में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का देते हुए न्यू मार्केट स्थित पेट्रोल पंप तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर ईंधन कीमतों में राहत देने की मांग उठाई। हालांकि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कई महिला कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों में बैठकर रवाना होती नजर आईं, जिसे लेकर मौके पर चर्चा भी होती रही।

Raisen News : रायसेन में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

“महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया”

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ वाहन चलाने वालों पर नहीं, बल्कि हर घर की रसोई पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से सब्जी, राशन, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है।

“चुनाव खत्म होते ही बढ़े दाम”

महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान जनता के हित की बातें करती है, लेकिन बाद में महंगाई बढ़ाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाल देती है।

रोशनी यादव ने कहा कि पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और डीजल की बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि मालभाड़ा बढ़ने से हर जरूरी वस्तु महंगी हो रही है।

Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पेट्रोल पंप पर हुआ प्रदर्शन

न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पर पहुंचे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और ईंधन कीमतों को कम करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *