Latest

Raisen News : रायसेन में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Raisen News

Raisen News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों शनिवार को बाइक लेकर घर से निकले थे। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उनके शव तालाब से बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान अमन और जय के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई जा रही है।

Indore News : इंदौर में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म पर बहस, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हुई तीखी चर्चा

तालाब किनारे मिली बाइक और कपड़े

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार शाम राहगीरों को खेत में बने तालाब के किनारे एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े दिखाई दिए। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि रात करीब 8 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआती तलाश में कोई सफलता नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम और होमगार्ड जवानों को बुलाया गया।

रातभर चला रेस्क्यू अभियान

रेस्क्यू अभियान के प्रभारी देवी सिंह, प्लाटून कमांडर होमगार्ड ने बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण अभियान चलाने में काफी परेशानी हुई। टीम ने सर्च लाइट और टॉर्च की मदद से तालाब में तलाश शुरू की।

Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एनडीआरएफ के जवानों की मदद से चलाए गए अभियान में रात करीब 11 बजे पहली बॉडी बरामद हुई, जबकि दूसरी बॉडी लगभग 12:30 बजे तालाब से बाहर निकाली गई। इसके बाद दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए।

रविवार सुबह मंडीदीप सिविल अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह वही तालाब है, जहां पहले भी चार बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था अधूरी पड़ी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण एक बार फिर दो परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Betwa River Incident : बेतवा नदी में डूबने लगे पार्षद समेत दो लोग, होमगार्ड जवान ने छलांग लगाकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *