Kolar Road Accident : भोपाल के कोलार रोड पर खड़ी SUV में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Kolar Road Accident

Kolar Road Accident : भोपाल।   भोपाल के कोलार रोड इलाके में शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चूनाभट्टी रेस्ट हाउस के आगे स्थित गार्डन रेसिडेंस के पास सड़क किनारे एक एसयूवी कार खड़ी थी। दोपहर करीब 3:30 बजे कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। Mohan Yadav Cabinet : मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की ‘परफॉर्मेंस टेस्ट’ शुरू, मंत्रियों की होगी समीक्षा 10 फीट तक उठीं आग की लपटें प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक दिखाई दे रही थीं। लोगों को डर था कि कहीं कार में ब्लास्ट न हो जाए। घटना की सूचना मिलते ही कोलार फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था। पास में था चार्जिंग स्टेशन और ट्रांसफार्मर जिस जगह आग लगी, उसके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और ट्रांसफार्मर भी मौजूद था। साथ ही आसपास रहवासी इलाका होने की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सुरक्षा के चलते रास्ते का एक हिस्सा बंद करना पड़ा। कार के टायर भी जले प्रत्यक्षदर्शी राहुल सिंगाड़िया ने बताया कि आग की वजह से कार के टायर भी जल गए थे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। Indore News : इंदौर में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म पर बहस, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हुई तीखी चर्चा

Mohan Yadav Cabinet : मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की ‘परफॉर्मेंस टेस्ट’ शुरू, मंत्रियों की होगी समीक्षा

Mohan Yadav Cabinet

Mohan Yadav Cabinet : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश की राजनीति में पहली बार भाजपा संगठन स्तर पर मंत्रियों की परफॉर्मेंस की औपचारिक समीक्षा होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन अब संगठन और सरकार के शीर्ष नेताओं के सामने होगा। भाजपा संगठन की दो दिवसीय बैठक कल से शुरू हो रही है, जिसमें मंत्री अपने करीब ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इस समीक्षा को लेकर पार्टी और सरकार दोनों स्तर पर हलचल तेज हो गई है। Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’ “पास पर प्रमोशन, फेल पर बाहर” की चर्चा राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है। पार्टी के अंदर इसे “पास पर प्रमोशन और फेल पर बाहर” वाले फॉर्मूले से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि समीक्षा प्रक्रिया यूपीएससी इंटरव्यू की तर्ज पर होगी, जहां वरिष्ठ नेता मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। हर मंत्री को करीब 15 मिनट का समय दिया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व करेगा मूल्यांकन बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। इन नेताओं द्वारा मंत्रियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, घोषणाओं की स्थिति, संगठन से समन्वय और जनहित के मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे। Raisen News : रायसेन में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन पहली बार संगठन स्तर पर ऐसी समीक्षा भाजपा संगठन में पहली बार मंत्रियों के कामकाज की इस तरह विस्तृत समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। दो दिन तक चलने वाले इस मूल्यांकन सत्र पर अब प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल में पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike : भोपाल।  भोपाल में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का देते हुए न्यू मार्केट स्थित पेट्रोल पंप तक मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर ईंधन कीमतों में राहत देने की मांग उठाई। हालांकि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कई महिला कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों में बैठकर रवाना होती नजर आईं, जिसे लेकर मौके पर चर्चा भी होती रही। Raisen News : रायसेन में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन “महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया” महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ वाहन चलाने वालों पर नहीं, बल्कि हर घर की रसोई पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से सब्जी, राशन, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है। “चुनाव खत्म होते ही बढ़े दाम” महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान जनता के हित की बातें करती है, लेकिन बाद में महंगाई बढ़ाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाल देती है। रोशनी यादव ने कहा कि पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और डीजल की बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि मालभाड़ा बढ़ने से हर जरूरी वस्तु महंगी हो रही है। Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब पेट्रोल पंप पर हुआ प्रदर्शन न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पर पहुंचे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और ईंधन कीमतों को कम करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Raisen News : रायसेन में तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Raisen News

Raisen News : रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों शनिवार को बाइक लेकर घर से निकले थे। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उनके शव तालाब से बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान अमन और जय के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई जा रही है। Indore News : इंदौर में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म पर बहस, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हुई तीखी चर्चा तालाब किनारे मिली बाइक और कपड़े स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार शाम राहगीरों को खेत में बने तालाब के किनारे एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े दिखाई दिए। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि रात करीब 8 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआती तलाश में कोई सफलता नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम और होमगार्ड जवानों को बुलाया गया। रातभर चला रेस्क्यू अभियान रेस्क्यू अभियान के प्रभारी देवी सिंह, प्लाटून कमांडर होमगार्ड ने बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण अभियान चलाने में काफी परेशानी हुई। टीम ने सर्च लाइट और टॉर्च की मदद से तालाब में तलाश शुरू की। Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब एनडीआरएफ के जवानों की मदद से चलाए गए अभियान में रात करीब 11 बजे पहली बॉडी बरामद हुई, जबकि दूसरी बॉडी लगभग 12:30 बजे तालाब से बाहर निकाली गई। इसके बाद दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए। रविवार सुबह मंडीदीप सिविल अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह वही तालाब है, जहां पहले भी चार बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण एक बार फिर दो परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। Betwa River Incident : बेतवा नदी में डूबने लगे पार्षद समेत दो लोग, होमगार्ड जवान ने छलांग लगाकर बचाई जान

Indore News : इंदौर में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म पर बहस, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हुई तीखी चर्चा

Indore News

Indore News : इंदौर।   इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में शनिवार सुबह उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस नेता  दिग्विजय सिंह और भाजपा नेत्री उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म को लेकर तीखी बहस हो गई। जानकारी के अनुसार, दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे के दौरान रेसीडेंसी कोठी में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर भी वहां पहुंचीं और मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सनातन धर्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंच गए और दोनों नेताओं के बीच सनातन धर्म को लेकर बातचीत तेज हो गई। Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब “मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं” चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने उषा ठाकुर से कहा,“मेरी बहन, मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं। आप तो पहले हिंदू-हिंदू करती थीं, मेरे कहने पर ही आपने सनातन शब्द स्वीकार किया।” इसके बाद दिग्विजय सिंह ने खुद को सनातनी बताते हुए कहा,“मैं जितना सनातनी हूं… तुमने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? तुम एकादशी का व्रत करती हो क्या?” बताया जा रहा है कि इस सवाल पर उषा ठाकुर ने सिर हिलाकर ‘नहीं’ में जवाब दिया। “व्यक्तिगत रूप से सनातनी, सार्वजनिक रूप से नहीं” उषा ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह व्यक्तिगत रूप से तो सनातनी हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा नजर नहीं आता। इस पर दिग्विजय सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं।” दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस के दौरान वहां मौजूद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे घटनाक्रम को देखा। घटना का वीडियो और बातचीत अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। Bhopal Fire News : भोपाल के पुराने शहर में देर रात आग, फल के ठेले जले; MLA आतिफ अकील ने संभाला मोर्चा

Shani Jayanti 2026 : 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Shani Jayanti 2026

Shani Jayanti 2026 :  नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम में शनिवार को शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने पर हजारों श्रद्धालु नर्मदा घाटों पर पहुंचे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह संयोग करीब 13 साल बाद बना है, जिसके चलते सुबह से ही सेठानी घाट समेत जिले के प्रमुख घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस बार वट सावित्री अमावस्या भी इसी दिन पड़ने से महिलाओं ने पीपल और वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की। Betwa River Incident : बेतवा नदी में डूबने लगे पार्षद समेत दो लोग, होमगार्ड जवान ने छलांग लगाकर बचाई जान सुबह 5 बजे से शुरू हुआ स्नान पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। सेठानी घाट, कोरी घाट, गोंदरी घाट और विवेकानंद घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। नर्मदापुरम के अलावा भोपाल, इटारसी, बैतूल, छिंदवाड़ा और विदिशा समेत कई जिलों से लोग यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन कर दान-पुण्य किया। कई लोगों ने शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। घाटों पर पुलिस, राजस्व विभाग, होमगार्ड और SDRF की टीमें तैनात रहीं। जवान लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे। प्रशासन की ओर से घाटों पर बैरिकेडिंग, मेडिकल सहायता और निगरानी की विशेष व्यवस्था भी की गई। Bhopal Fire News : भोपाल के पुराने शहर में देर रात आग, फल के ठेले जले; MLA आतिफ अकील ने संभाला मोर्चा शनि मंदिरों में विशेष पूजा सेठानी घाट स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर विशेष सजावट की गई। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने तेल, काले तिल, नारियल और काला वस्त्र अर्पित कर पूजा की। मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अभिषेक, हवन, महाआरती और विशाल भंडारा शामिल रहा। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां सुबह 8 बजे : अभिषेक और पूजन सुबह 10 बजे : श्रृंगार और हवन दोपहर 12 बजे : महाआरती दोपहर 1 बजे : विशाल भंडारा रात 8 बजे : सांध्यकालीन महाआरती श्रद्धालुओं का मानना है कि शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या के इस विशेष संयोग में स्नान और दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

Betwa River Incident : बेतवा नदी में डूबने लगे पार्षद समेत दो लोग, होमगार्ड जवान ने छलांग लगाकर बचाई जान

Betwa River Incident

 Betwa River Incident : विदिशा।  विदिशा में शनिचरी अमावस्या के अवसर पर बेतवा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। गहरे पानी में डूब रहे शमशाबाद नगर परिषद के पार्षद और एक अन्य युवक को मौके पर तैनात होमगार्ड जवान ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शमशाबाद कृषि उपज मंडी में कार्यरत सचिन धाकड़ शनिवार को किसी काम से विदिशा आए थे। शनिचरी अमावस्या होने के कारण वे बेतवा नदी के घाट पर स्नान करने रुक गए। नहाते समय उनका पैर नदी में जमी काई पर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। Bhopal Fire News : भोपाल के पुराने शहर में देर रात आग, फल के ठेले जले; MLA आतिफ अकील ने संभाला मोर्चा सचिन को तैरना नहीं आता था, इसलिए वे घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। शुरुआत में घाट पर मौजूद लोगों को लगा कि वे मजाक कर रहे हैं, इसलिए किसी ने तुरंत ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान वहां स्नान कर रहे शमशाबाद नगर परिषद के पार्षद Deepak Mehar ने सचिन की आवाज सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की। उन्होंने सचिन का हाथ पकड़ लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वे खुद भी गहरे पानी में फंस गए और दोनों डूबने लगे। घाट पर तैनात होमगार्ड जवान Kapil Parasaar ने स्थिति गंभीर होते देख बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद सचिन धाकड़ ने बताया कि वे केवल किनारे पर ही स्नान कर रहे थे, लेकिन अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड जवान कपिल परासर की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। घटना ने एक बार फिर नदी और घाटों पर स्नान करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है। Bhopal Suicide Case : पूर्व जज गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत, पति समर्थ सिंह की याचिका पर 18 मई को सुनवाई

Bhopal Fire News : भोपाल के पुराने शहर में देर रात आग, फल के ठेले जले; MLA आतिफ अकील ने संभाला मोर्चा

Bhopal Fire News

Bhopal Fire News : भोपाल।  भोपाल के पुराने शहर स्थित लक्ष्मी टॉकीज इलाके में शुक्रवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सराए के पास खड़े फल के ठेलों में लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक Atif Aqeel भी मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की व्यवस्था संभाली। Bhopal Suicide Case : पूर्व जज गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत, पति समर्थ सिंह की याचिका पर 18 मई को सुनवाई दमकल पहुंचने से पहले शुरू हुआ राहत कार्य आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि जिस सराए में आग लगी, वहीं फल से भरे कई ठेले खड़े थे, जो आग की चपेट में आकर जल गए। आगजनी के दौरान ठेलों के टायर फटने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। लोगों ने तुरंत ठेलों को बाहर निकालना शुरू किया ताकि आग आसपास न फैले। इस दौरान कुछ लोगों के हाथ भी झुलस गए। बड़ा हादसा टला घटनास्थल के पास कई वाहन भी खड़े थे। आग बढ़ती देख लोगों ने तुरंत गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। स्थानीय लोगों की तत्परता और बाद में पहुंची दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग में फल के ठेलों का नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। Murder Case : अनूपपुर में डबल मर्डर से सनसनी, युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या

Bhopal Suicide Case : पूर्व जज गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत, पति समर्थ सिंह की याचिका पर 18 मई को सुनवाई

Twisha Sharma Case

Bhopal Suicide Case : भोपाल।  भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों में दर्ज एफआईआर के बाद मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर 18 मई को सुनवाई तय की गई है। यह मामला 12 मई 2026 की रात सामने आया था, जब 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स स्थित घर में फंदे से लटका मिला था। ट्विशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी 12 दिसंबर 2025 को भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। Murder Case : अनूपपुर में डबल मर्डर से सनसनी, युवक और महिला की धारदार हथियार से हत्या एफआईआर के बाद पुलिस की कार्रवाई मामले में भोपाल पुलिस ने मृतका की सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि परिजनों के बयान, शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की दो टीमों को आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए लगाया गया था। हालांकि इसी बीच गिरीबाला सिंह ने अदालत से अग्रिम जमानत की मांग की। 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत जानकारी के अनुसार, केस दर्ज होने के करीब 18 घंटे के भीतर पूर्व जज गिरीबाला सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। अदालत में उनकी उम्र, स्वास्थ्य और उच्च न्यायिक सेवा में लंबे अनुभव का हवाला दिया गया। इस फैसले के बाद मामले को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आम मामलों की तुलना में इतनी जल्दी जमानत कैसे मिल गई। पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप मृतका के भाई हर्षित शर्मा, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, ने समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ट्विशा को शादी के बाद लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि दहेज को लेकर दबाव बनाया जाता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा के शव के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान मिले थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि योजनाबद्ध प्रताड़ना का परिणाम है। हर्षित शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि समर्थ सिंह ने घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि समर्थ पेशे से वकील हैं और उनकी मां रिटायर्ड जिला जज होने के कारण शुरुआती स्तर पर पुलिस कार्रवाई में देरी हुई। NEET UG 2026 : अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET-UG परीक्षा, पेपर लीक मानते हुए सरकार ने 21 जून को री-एग्जाम का किया ऐलान थाने के बाहर रातभर प्रदर्शन ट्विशा के परिजन और रिश्तेदार एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कटारा हिल्स थाने पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में उनकी बात नहीं सुनी और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना था कि उस समय बयान दर्ज करने और पोस्टमार्टम प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। आवश्यक जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई संभव थी। अगले दिन भी परिजन महिला थाने पहुंचे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। अंतिम संस्कार रोककर बैठे थे परिजन परिवार ने एफआईआर दर्ज होने तक ट्विशा का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बेटी को अंतिम विदाई नहीं देंगे। एफआईआर दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। Pachmarhi News : पचमढ़ी में पहाड़ियों की सफाई के लिए शुरू हुई एमपी की पहली फोरव्हील कचरा गाड़ी