Latest

Harda News : हरदा में दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत

Harda News

Harda News : हरदा |  हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कनारदा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में फसल की रखवाली कर रहे 40 वर्षीय मजदूर की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मजदूर अनोखी चौहान अपने भाई के साथ खेत में रखवाली कर रहा था। वह बबूल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर सोया हुआ था। देर रात करीब 3 बजे अचानक पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उसके सिर पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Water Project MP : बैतूल में जल परियोजना में देरी पर कलेक्टर सख्त, दो शिफ्ट में काम के निर्देश

परिवार का सहारा था मजदूर

मृतक अनोखी पिछले एक साल से गांव के किसान के यहां मजदूरी कर रहा था। वह अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खेत में रखवाली के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि फसल की सुरक्षा के लिए दोनों भाई रात में खेत पर ही रुके थे। एक भाई कुछ दूरी पर सो रहा था, जबकि मृतक पेड़ के नीचे सोया हुआ था, जहां यह हादसा हो गया।

Outsource Employees Protest : भोपाल में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 हजार वेतन की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *