Latest

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : सीएम मोहन यादव पहुंचे स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, आगे की पढ़ाई और नए घर में मदद का दिया भरोसा

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी के भीमनगर स्लम क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल करने वाली स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चांदनी और उनके परिवार से बातचीत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

कठिन हालतो में हासिल की बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी ने बेहद सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती और चांदनी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार की है और उनकी शिक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Ladli Behna Yojana : सागर से CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा

चांदनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा करना है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने चांदनी को भरोसा दिलाया कि उनकी आगे की पढ़ाई के लिए हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

घर की समस्या सुनकर मदद का आश्वासन

मुलाकात के दौरान चांदनी के परिवार ने मुख्यमंत्री को अपने रहने की स्थिति के बारे में बताया। परिवार वर्तमान में भीमनगर क्षेत्र में एक छोटे कच्चे मकान में रहता है, जहां जगह की काफी कमी है।

परिवार की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने नया घर बनवाने या पुराने घर की मरम्मत कराने के लिए भी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही परिवार की अन्य जरूरतों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

CM Mohan Yadav : UCC पर सुझाव जुटाने में लापरवाही पर CM मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

पिता को रोजगार के लिए भी सहायता का भरोसा

मुख्यमंत्री ने परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और चांदनी के पिता को रोजगार से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को परिवार की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चांदनी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद उनके घर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक पल है। चांदनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *