CM Destination Cabinet : जगदीशपुर को मिलेगी नई पहचान, यहां होगी सीएम मोहन यादव की डेस्टिनेशन कैबिनेट

CM Destination Cabinet

 CM Destination Cabinet : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में भोपाल के पास स्थित जगदीशपुर में जल्द ही डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगदीशपुर के ऐतिहासिक किले और उसके गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। पुराने किले के इतिहास को मिलेगी नई पहचान मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में जगदीशपुर के पुराने किले की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल के महत्व को देशभर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं, ताकि लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सकें। Sehore Latest News : सीहोर में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी और कीमती सामान ले गए, जाते-जाते बाइक भी चुरा ले गए डेस्टिनेशन कैबिनेट की तैयारियां शुरू सरकार ने जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले इंदौर के राजवाड़ा, खरगोन के महेश्वर, दमोह के संग्रामपुर और खजुराहो जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर भी कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। अब जगदीशपुर इस सूची में शामिल होने जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव सहित संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट बैठक से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और जगदीशपुर के ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट इस्लाम नगर से बना जगदीशपुर गौरतलब है कि कुछ समय पहले इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया गया था। अब यहां होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक से क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।  

Sehore Latest News : सीहोर में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी और कीमती सामान ले गए, जाते-जाते बाइक भी चुरा ले गए

Raisen Robbery Case

Sehore Latest News : सीहोर। सीहोर शहर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, जाते-जाते मकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूना घर देखकर बनाया निशाना जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात मोबाइल दुकान संचालक नितिन जोशी के घर में है, घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारियां और सामान खंगाला। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट नकदी और कीमती सामान पर किया हाथ साफ चोर घर के अंदर रखी नकदी और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए। हालांकि चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। घर के अंदर चोरी करने के बाद बदमाशों ने बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल पर भी हाथ साफ कर दिया। चोर बाइक लेकर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात चोरी की पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। Sehore Weather News : सीहोर में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 18 जून तक मानसून की दस्तक के आसार  

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

MP Weather Update

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार रुक बदल रहा है। कई जिलों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 19 जून के बीच मानसून प्रदेश में पहुंचने की आशंका है। वहीं मंगलवार को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई बड़े शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हालांकि कुछ इलाकों में गर्मी और उमस अभी भी बनी रह सकती है। Sehore Weather News : सीहोर में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 18 जून तक मानसून की दस्तक के आसार जून में अब तक सामान्य से कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 15 जून तक प्रदेश में औसतन 31.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार केवल 22.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यानी अब तक करीब 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के 55 जिलों में से 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, विदिशा, बैतूल, देवास, धार, खंडवा और कई अन्य जिले शामिल हैं। इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, अशोकनगर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पन्ना, छतरपुर, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सोमवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। भोपाल और सागर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। MP Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर रहेगी नजर, तबादला अवधि बढ़ाने और स्वास्थ्य नीति पर हो सकता है बड़ा निर्णय बड़े शहरों में तापमान गिरा बारिश का असर प्रदेश के बड़े शहरों में भी देखने को मिला। भोपाल – 34.5 डिग्री सेल्सियस इंदौर – 37.1 डिग्री सेल्सियस उज्जैन – 38 डिग्री सेल्सियस जबलपुर – 38.7 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर – 39.2 डिग्री सेल्सियस भोपाल बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा। कुछ जिलों में तेज धूप की सम्भावना मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, धार, झाबुआ, रीवा, सतना और सिंगरौली समेत कुछ जिलों में तेज धूप निकल सकती है। ऐसे में वहां गर्मी और उमस बनी रह सकती है। Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर 18-19 जून तक मानसून की आशंका मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि यह बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की तरफ से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो 18 या 19 जून तक मानसून प्रदेश में पहुंच सकता है। इसके बाद कई इलाकों में नियमित बारिश शुरू होने की उम्मीद है। बारिश और मानसून की खबर से किसानों में खुशी है। अच्छी बारिश होने पर खरीफ फसलों की बुवाई आसान होगी और जल स्रोतों में भी पानी बढ़ेगा। किसानों को उम्मीद है कि इस बार खेती के लिए मौसम साथ देगा।

Sehore Weather News : सीहोर में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 18 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

Sehore Weather News

Sehore Weather News : सीहोर। सीहोर जिले में प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को सीहोर समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत की प्राप्ति हुई। साथ ही मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पूरे जिले में मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। जिले के कई इलाकों में हुई बारिश जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सीहोर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। सीहोर में 0.40 इंच, बुधनी में 0.24 इंच, आष्टा में करीब 0.20 इंच और भैंरुदा में 0.12 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम में ठंडक महसूस की गई है। MP Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर रहेगी नजर, तबादला अवधि बढ़ाने और स्वास्थ्य नीति पर हो सकता है बड़ा निर्णय अब तक इस सीजन में 2.41 इंच बारिश आपको बता दें कि, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 2.41 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा केवल 0.97 इंच था। शुरुआती दौर में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दे रही है। जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश भैंरुदा क्षेत्र में दर्ज की गई है। यहां 1 जून से अब तक 4.41 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान इछावर और श्यामापुर क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर पानी भरने की स्थिति बन गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। साथ ही प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव भी बना हुआ है। इसी वजह से सीहोर समेत आसपास के जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। Congress Protest : भोपाल में फीका रहा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सिर्फ गिने-चुने कार्यकर्ता पहुंचे अगले कुछ दिन रहेंगे अहम मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों तक सीहोर और आसपास के इलाकों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। तेज आंधी का अलर्ट जारी विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। बारिश के दौरान आंधी चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर 18 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री संभव दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश की सीमा के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और 18 जून तक इसके आधिकारिक रूप से मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। प्री-मानसून बारिश और मानसून की संभावित जल्द दस्तक से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बेहतर परिस्थितियां मिलने की उम्मीद है। अच्छी बारिश होने पर जल स्रोतों में पानी बढ़ेगा और खेती-किसानी को भी फायदा मिलेगा।

MP Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर रहेगी नजर, तबादला अवधि बढ़ाने और स्वास्थ्य नीति पर हो सकता है बड़ा निर्णय

MP Cabinet Meeting

MP Cabinet Meeting: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज होने वाली कैबिनेट बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आम लोगों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। खासतौर पर तबादलों की समय-सीमा बढ़ाने और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नई नीति को मंजूरी मिलने की संभावना है। प्रदेश के हजारों कर्मचारी और अधिकारी तबादला अवधि बढ़ाने के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार नई स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति पर भी बड़ा निर्णय ले सकती है। Congress Protest : भोपाल में फीका रहा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सिर्फ गिने-चुने कार्यकर्ता पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 पर चर्चा होने की संभावना है। इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। प्रस्ताव के मुताबिक सामाजिक, धार्मिक और परोपकारी संस्थाओं द्वारा संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकार इन संस्थानों को आधुनिक उपकरण खरीदने और बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता भी दे सकती है। सरकार का मानना है कि इससे शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं। पिछले कुछ समय में प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े और बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर तबादला अवधि बढ़ने की उम्मीद कैबिनेट बैठक में तबादलों की समय-सीमा बढ़ाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठ सकता है। राज्य सरकार ने 1 जून से 15 जून तक तबादलों की अनुमति दी थी, लेकिन कई विभाग इस अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। कई विभागों में अभी भी आवेदन और प्रस्तावों पर काम चल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ-साथ विभागीय मंत्रियों की ओर से भी समय बढ़ाने की मांग की जा रही है। कई विभागों में अभी बाकी है प्रक्रिया जानकारी के मुताबिक शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व और जनजातीय कार्य विभाग सहित कई बड़े विभागों में तबादलों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसी वजह से सरकार के सामने समय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। यदि कैबिनेट सहमति देती है तो विभागों को लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। Sehore Fire News : सीहोर में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, 3 बाइकें जलकर खाक मुख्यमंत्री के फैसले पर टिकी नजर हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले कई बार कह चुके हैं कि तबादलों की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार कोई व्यावहारिक फैसला ले सकती है। अब सभी की नजर आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है, जहां इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय सामने आ सकता है। अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा स्वास्थ्य नीति और तबादला अवधि के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े कई अन्य प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे। सरकार प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और जनहित से जुड़े फैसलों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।