Latest

MP Transfer News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बढ़ा सकते हैं तबादलों की समय-सीमा, कई विभागों की प्रक्रिया अभी अधूरी

MP Transfer News

MP Transfer News: भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों के लिए तय की गई 15 जून की अंतिम तारीख खत्म हो गई है, लेकिन कई विभाग अब तक तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार तबादलों की समय-सीमा को एक सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए थे समय पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे कि सभी विभाग तय समय के भीतर तबादलों की प्रक्रिया पूरी करें। सरकार ने 1 जून से 15 जून तक तबादलों की अनुमति दी थी, लेकिन अधिकांश विभाग निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। अब तक केवल स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम और लोक निर्माण विभाग जैसे कुछ विभागों ने तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं कई बड़े विभागों में फाइलें अभी भी प्रक्रिया में हैं।

Bhopal Crime News: भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से लूट, चाकू दिखाकर छीने पैसे और ईयरफोन

शिक्षा, पंचायत और राजस्व विभाग में काम बाकी

जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व और जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया अभी जारी है। इन विभागों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं और कई मामलों में अंतिम निर्णय होना बाकी है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने तो शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अलग व्यवस्था भी बनाई है, जो जुलाई तक जारी रह सकती है।

मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बढ़ सकती है अवधि

सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि लंबित मामलों को देखते हुए विभागों को अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। यदि सरकार समय-सीमा बढ़ाने का फैसला करती है तो विभागों को लंबित तबादला प्रस्तावों पर निर्णय लेने और आदेश जारी करने के लिए कुछ और दिन मिल जाएंगे।

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : सीएम मोहन यादव पहुंचे स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, आगे की पढ़ाई और नए घर में मदद का दिया भरोसा

प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार होनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण देना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *