Latest

Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Betul Train Accident

Betul Train Accident : बैतूल। बैतूल जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक तेज रफ्तार समता एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, हादसा इतना भयावह था कि युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।

ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

जीआरपी के अनुसार घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय हेमंत पिता हीरा, निवासी रामनगर के रूप में हुई है। हेमंत शहर में फुटपाथ पर चश्मे और बेल्ट बेचकर अपना गुजारा करता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही समता एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैर कट गए।

MP Transfer News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बढ़ा सकते हैं तबादलों की समय-सीमा, कई विभागों की प्रक्रिया अभी अधूरी

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।

नशे की हालत में होने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय युवक नशे की हालत में था। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच अभी जारी है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Sehore Fire News : सीहोर में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, 3 बाइकें जलकर खाक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *