Vidisha Fire News : विदिशा के अरवरिया गांव में भीषण आग, तीन हार्वेस्टर और अनाज जलकर राख

Vidisha Fire News

Vidisha Fire News : विदिशा।  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अरवरिया गांव में भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। इस आगजनी में तीन हार्वेस्टर, एक जीप, कई कृषि उपकरण और घरों में रखा हजारों क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। तेज हवाओं ने बढ़ाई आग की रफ्तार ग्रामीणों के अनुसार, आग अचानक भड़की और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी कृषि मशीनों और घरों में रखे अनाज को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को संभलने और सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। CM Kanyadan Yojana : बैतूल में शादी समारोह में हादसा, डीजे वाहन भीड़ में घुसा किसानों को भारी नुकसान किसान रेवा राम बघेल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस आग में उनकी सालभर की मेहनत जलकर राख हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि नरवाई जलाने पर रोक के कारण खेतों की सफाई नहीं हो सकी, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई। दमकल की देरी पर नाराजगी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे नुकसान और बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि समय पर राहत कार्य शुरू होता, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। आग के कारणों की जांच जारी कुछ ग्रामीणों का मानना है कि आग 4-5 किलोमीटर दूर से फैलते हुए गांव तक पहुंची, जबकि अन्य लोगों ने बिजली के तारों से आग लगने की आशंका जताई है। एसडीएम क्षितिज शर्मा के अनुसार, आग काफी भीषण थी और इसके कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है। Outsource Employees Protest : भोपाल में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 हजार वेतन की मांग

CM Kanyadan Yojana : बैतूल में शादी समारोह में हादसा, डीजे वाहन भीड़ में घुसा

Betul Train Accident

CM Kanyadan Yojana : बैतूल | बैतूल जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समारोह के बीच एक डीजे वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हा अनुल सरोदे और उसका भाई राहुल वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। MSP News : सीएम मोहन यादव बोले- किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, खरीदी अवधि बढ़ी कंडम वाहन को बनाया गया था डीजे परिजनों का आरोप है कि जिस वाहन से हादसा हुआ, वह एक पुराना और जर्जर (कंडम) वाहन था, जिसे मॉडिफाई कर डीजे वाहन बना दिया गया था। इसी वजह से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया। घटना के बाद विवाह समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोगों ने घायलों को संभालकर तुरंत इलाज के लिए भेजा। मुलताई का रहने वाला है दूल्हा घायल दूल्हा अनुल सरोदे मुलताई ब्लॉक के बुकालखापा गांव का निवासी है, जो घोड़ाडोंगरी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। घटना के बाद दूल्हे के परिजनों ने प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है। साथ ही ऐसे वाहनों के उपयोग पर सख्ती की भी बात कही है।

MSP News : सीएम मोहन यादव बोले- किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, खरीदी अवधि बढ़ी

CM Mohan Yadav

MSP News : भोपाल | डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसान कल्याण के लिए काम कर रही है और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सब्जी, फल और अन्य फसलों से आय बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ाई, जरूरत पर और बढ़ेगी सीएम ने बताया कि वे खुद गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर चुके हैं। इस साल बंपर उत्पादन हुआ है, इसलिए सरकार ने गेहूं खरीदी की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, आवश्यकता पड़ने पर अवधि और बढ़ाई जाएगी। Harda News : हरदा में दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत मंडियों में मिल रहा बेहतर दाम मुख्यमंत्री के अनुसार, इस बार फसल के दाम भी बेहतर हैं और मंडियों में किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है। चने का उपार्जन भी लगातार जारी है। औचक निरीक्षण करेंगे मंत्री-विधायक सीएम ने कहा कि सभी मंत्री, विधायक और सांसद उपार्जन केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। MSP पर खरीदी, प्रदेश बना अग्रणी उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों की फसल खरीद रही है। मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक उपार्जन करने वाले राज्यों में शामिल है। चुनावी माहौल पर भी दिया बयान सीएम ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 4 तारीख को वास्तविक नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है और चुनावी राज्यों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। Viral Video Crime : भोपाल में युवक को निर्वस्त्र कर चेहरे पर पेशाब किया, अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Harda News : हरदा में दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से मजदूर की मौत

Harda News

Harda News : हरदा |  हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कनारदा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में फसल की रखवाली कर रहे 40 वर्षीय मजदूर की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर अनोखी चौहान अपने भाई के साथ खेत में रखवाली कर रहा था। वह बबूल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर सोया हुआ था। देर रात करीब 3 बजे अचानक पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उसके सिर पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Water Project MP : बैतूल में जल परियोजना में देरी पर कलेक्टर सख्त, दो शिफ्ट में काम के निर्देश परिवार का सहारा था मजदूर मृतक अनोखी पिछले एक साल से गांव के किसान के यहां मजदूरी कर रहा था। वह अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खेत में रखवाली के दौरान हादसा बताया जा रहा है कि फसल की सुरक्षा के लिए दोनों भाई रात में खेत पर ही रुके थे। एक भाई कुछ दूरी पर सो रहा था, जबकि मृतक पेड़ के नीचे सोया हुआ था, जहां यह हादसा हो गया। Outsource Employees Protest : भोपाल में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 हजार वेतन की मांग

Water Project MP : बैतूल में जल परियोजना में देरी पर कलेक्टर सख्त, दो शिफ्ट में काम के निर्देश

Water Project MP

Water Project MP : बैतूल |  बैतूल जिले में मेढ़ा समूह जल एवं सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सख्त नाराजगी जताई है। गुरुवार को उन्होंने भैंसदेही जनपद के ग्राम मेढ़ा पहुंचकर डैम और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दो शिफ्ट में काम कराने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाए जाएं और जरूरत पड़ने पर दो शिफ्ट में काम कराया जाए। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए हर महीने का लक्ष्य तय करने को भी कहा। 241 गांवों को मिलेगा पानी मेढ़ा समूह जल योजना के जरिए जिले के 241 गांवों तक पेयजल पहुंचाया जाना है। यह योजना 618.1 करोड़ रुपए की चार बड़ी जल परियोजनाओं का हिस्सा है, जिनसे कुल 545 गांवों को लाभ मिलेगा। धीमी गति के चलते ठेके निरस्त परियोजना की धीमी रफ्तार के चलते पहले ठेके निरस्त कर रिटेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। जल शोधन संयंत्र, पाइपलाइन और घरेलू कनेक्शन जैसे कार्य समय पर शुरू नहीं हो पाए थे, जिससे प्रगति प्रभावित हुई। निर्माण कार्यों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 28 एमएलडी जल शोधन संयंत्र, 33.67 एमएलडी इंटेक वेल, पंप स्टेशन और पाइपलाइन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपकरणों की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वन विभाग की एनओसी पर जोर पाइपलाइन का कुछ हिस्सा वन क्षेत्र से गुजरने के कारण एनओसी लंबित है। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिया कि सभी विभागों से समन्वय कर इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। डूब प्रभावितों के लिए शिविर कलेक्टर ने डूब प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मुआवजा और पुनर्वास से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एसडीएम को तीन दिन के भीतर गांव में शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि अब इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और वे स्वयं हर महीने प्रगति की समीक्षा करेंगे, ताकि काम में किसी तरह की लापरवाही न हो।

Sehore Cow Smuggling : सीहोर में गोवंश का अवैध परिवहन पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sehore Cow Smuggling

Sehore Cow Smuggling : सीहोर | सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम भादाकुई में की गई, जहां एक बोलेरो पिकअप वाहन से गोवंश को बरामद किया गया। वध के लिए महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे पशु पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए गोवंश को महाराष्ट्र के स्लॉटर हाउस में वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। वाहन में पशुओं को बेहद अमानवीय और क्रूर तरीके से भरा गया था। Outsource Employees Protest : भोपाल में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 हजार वेतन की मांग बोलेरो वाहन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से बोलेरो पिकअप वाहन (MP 46 G 2107) को जब्त कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों—शिवराज सोलंकी, ओंकार बारेला, राजेश बरडे, सरपीया बरडे और सुनील सोलंकी—को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग जिलों के हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में कुछ सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि अन्य आरोपी बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) और मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Lift Accident MP : भोपाल में लिफ्ट हादसा, तीसरी मंजिल से गिरने पर 7 लोग घायल

Outsource Employees Protest : भोपाल में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 26 हजार वेतन की मांग

Outsource Employees Protest

Outsource Employees Protest : भोपाल | राजधानी भोपाल में ठेका श्रमिक, अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नीलम पार्क के पास रैली निकालकर विरोध जताया और बाद में धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा घोषित 12,425 से 16,769 रुपए प्रतिमाह की न्यूनतम मजदूरी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की है कि न्यूनतम वेतन बढ़ाकर कम से कम 26 हजार रुपए प्रति माह किया जाए। Dhar Accident News : धार हादसा, मृतकों की संख्या 16 पहुंची, एक और घायल की मौत सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। इससे आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। कई विभागों में कम वेतन का आरोप प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई विभागों में न्यूनतम वेतन से भी कम भुगतान किया जा रहा है। स्कूलों, छात्रावासों और आयुष विभाग में 4-5 हजार रुपए ग्राम पंचायत कर्मियों को 3-4 हजार रुपए स्वास्थ्य विभाग में 7-8 हजार रुपए मनरेगा श्रमिकों को 2 हजार रुपए से भी कम नियमितीकरण और स्थायी नौकरी की मांग कर्मचारियों ने सरकार से नियमितीकरण, स्थायी रोजगार और न्यूनतम वेतन की गारंटी की मांग की है। उनका कहना है कि वे वर्षों से सरकारी योजनाओं को जमीन पर लागू कर रहे हैं, लेकिन खुद ही असुरक्षित भविष्य और कम वेतन से जूझ रहे हैं। Bhopal Mystery : भोपाल में लापता कारोबारी की लाश गड्ढे में मिली, 13 दिन बाद खुलासा “काम ज्यादा, पैसा कम”  कर्मचारियों का दर्द नर्मदापुरम से आए कर्मचारियों ने बताया कि उनसे कई तरह के सरकारी काम करवाए जाते हैं, लेकिन उसके अनुरूप भुगतान नहीं मिलता। कई मामलों में मानदेय बेहद कम है और समय पर भी नहीं दिया जाता। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार को कई बार ज्ञापन और आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

Dhar Accident News : धार हादसा, मृतकों की संख्या 16 पहुंची, एक और घायल की मौत

Dhar Accident News

Dhar Accident News : धार |  धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। गुरुवार को एक और गंभीर घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे हादसे की भयावहता और बढ़ गई है। तेज रफ्तार पिकअप पलटी, स्कॉर्पियो से टक्कर जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। Narmadapuram News today : कुत्ते के लिए हमदर्दी दिखाना पड़ा भारी, दुकानदार की बेरहमी से पिटाई मजदूरों से भरा था वाहन, अमझेरा जा रहे थे बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे, जो अमझेरा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के निवासी थे। घायलों का इलाज जारी, 7 को इंदौर रेफर हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का इलाज निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके गृह गांवों के लिए रवाना कर दिया गया है। गांवों में शोक का माहौल है। Narmadapuram News today : कुत्ते के लिए हमदर्दी दिखाना पड़ा भारी, दुकानदार की बेरहमी से पिटाई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक नरेंद्र मोदी ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं डॉ. मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।