Latest

Bhopal Crime News: भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से लूट, चाकू दिखाकर छीने पैसे और ईयरफोन

Bhopal Crime News

Bhopal Crime News: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में एक कॉलेज छात्र के साथ लूट की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने छात्र को चाकू दिखाकर धमकाया, उसके साथ मारपीट की और नकदी, ईयरफोन सहित ऑनलाइन पैसे भी लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्क में दोस्त के साथ बैठा था छात्र

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय दीपू यादव एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता है। रविवार रात वह अपनी एक दोस्त के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचे। स्थिति को भांपते हुए छात्र ने अपनी दोस्त को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने उसे घेर लिया।

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : सीएम मोहन यादव पहुंचे स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, आगे की पढ़ाई और नए घर में मदद का दिया भरोसा

चाकू की नोक पर की मारपीट और लूट

आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब 2 हजार रुपए नकद तथा ईयरफोन छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने धमकाकर छात्र के मोबाइल से फोन-पे के जरिए करीब 1200 रुपए भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

घटना के बाद छात्र ने श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र द्वारा बताए गए हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कृष्णा और रितिक के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी अन्य आपराधिक वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

Ladli Behna Yojana : सागर से CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *