Latest

Sehore Weather News : सीहोर में प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 18 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

Sehore Weather News

Sehore Weather News : सीहोर। सीहोर जिले में प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को सीहोर समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत की प्राप्ति हुई। साथ ही मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पूरे जिले में मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

जिले के कई इलाकों में हुई बारिश

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सीहोर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। सीहोर में 0.40 इंच, बुधनी में 0.24 इंच, आष्टा में करीब 0.20 इंच और भैंरुदा में 0.12 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम में ठंडक महसूस की गई है।

MP Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर रहेगी नजर, तबादला अवधि बढ़ाने और स्वास्थ्य नीति पर हो सकता है बड़ा निर्णय

अब तक इस सीजन में 2.41 इंच बारिश

आपको बता दें कि, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 2.41 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा केवल 0.97 इंच था। शुरुआती दौर में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दे रही है। जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश भैंरुदा क्षेत्र में दर्ज की गई है। यहां 1 जून से अब तक 4.41 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान इछावर और श्यामापुर क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर पानी भरने की स्थिति बन गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। साथ ही प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव भी बना हुआ है। इसी वजह से सीहोर समेत आसपास के जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Congress Protest : भोपाल में फीका रहा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सिर्फ गिने-चुने कार्यकर्ता पहुंचे

अगले कुछ दिन रहेंगे अहम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटों तक सीहोर और आसपास के इलाकों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

तेज आंधी का अलर्ट जारी

विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। बारिश के दौरान आंधी चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

18 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री संभव

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश की सीमा के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और 18 जून तक इसके आधिकारिक रूप से मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

प्री-मानसून बारिश और मानसून की संभावित जल्द दस्तक से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बेहतर परिस्थितियां मिलने की उम्मीद है। अच्छी बारिश होने पर जल स्रोतों में पानी बढ़ेगा और खेती-किसानी को भी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *