Latest

Water Crisis Gwalior : ग्वालियर में पानी संकट पर बवाल, पार्षद का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, टंकी में कूदने की चेतावनी

news

Water Crisis Gwalior : ग्वालियर।  ग्वालियर के नूरगंज इलाके में लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित होने के चलते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या के विरोध में वार्ड 14 के पार्षद और एमआईसी सदस्य विनोद उर्फ माठू यादव ने मंगलवार देर रात अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

पार्षद माठू यादव पानी की टंकी पर चढ़ गए और अर्द्धनग्न होकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र में नियमित पानी सप्लाई शुरू नहीं होगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां तक कि उन्होंने टंकी में कूदने की भी धमकी दी।

AIIMS Job Scam : भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी, एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार

लोगों ने निगम कर्मचारियों को घेरा

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया। कुछ समय के लिए कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

पार्षद ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान पार्षद ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि वे जनता के हक के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

तकनीकी खराबी दूर होने के बाद भरी गई टंकी

स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन हरकत में आया। जांच में टंकी से जुड़ी मोटर के स्टार्टर में खराबी सामने आई, जिसके कारण पानी सप्लाई प्रभावित थी। मरम्मत के बाद देर रात टंकी को भरवाया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।

Bhopal Suicide Case : भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *