Latest

Bhopal Rental Car Fraud : भोपाल में रेंटल कार घोटाले का खुलासा, 3.5 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद

Bhopal Rental Car Fraud

Bhopal Rental Car Fraud : भोपाल। राजधानी भोपाल में रेंटल कारों के नाम पर किए जा रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 26 कारें बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बरामद वाहनों में कई लग्जरी और हाई-एंड कारें भी शामिल हैं। मामले की जांच एक कार मालिक की शिकायत के बाद शुरू हुई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

किराए पर ली कार, फिर गिरवी रखकर बेच दी

विदिशा निवासी गौरव कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी डिजायर कार को भोपाल निवासी शैलेश जोशी ने 25 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया था। कुछ समय बाद कार का कोई पता नहीं चला। जांच में सामने आया कि आरोपी किराए पर ली गई गाड़ियों को गांव-देहात में गिरवी रखकर या कम कीमत पर बेच देता था। इसी तरीके से उसने कई वाहन एजेंटों और मालिकों से लेकर लोगों को सौंप दिए।

CM Destination Cabinet : जगदीशपुर को मिलेगी नई पहचान, यहां होगी सीएम मोहन यादव की डेस्टिनेशन कैबिनेट

GPS बंद कर ठगी को देता था अंजाम

पीड़ितों के अनुसार, गाड़ी लेने के कुछ दिनों बाद ही वाहनों के GPS सिस्टम बंद हो जाते थे। इसके बाद आरोपी करीब 75 हजार रुपए एडवांस लेकर गाड़ियों को तीसरे व्यक्ति को बेच देता था। इससे वाहन मालिकों को लंबे समय तक ठगी की जानकारी ही नहीं लग पाती थी।

26 वाहन बरामद, आरोपी फरार

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और अब तक 26 वाहन बरामद किए हैं। हालांकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि इस फर्जीवाड़े में एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। जांच एजेंसियां अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

Sehore Latest News : सीहोर में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी और कीमती सामान ले गए, जाते-जाते बाइक भी चुरा ले गए

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *