Latest

AIIMS Job Scam : भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी, एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार

AIIMS Job Scam

AIIMS Job Scam : भोपाल।   भोपाल में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रही एक युवती से ठगी का मामला सामने आया है। युवती को एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे ऐंठ लिए गए।

बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़िता प्रिया राठौर (30) सीहोर जिले की रहने वाली है और भोपाल के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। उसकी पहचान सीहोर के ही मुकुल त्यागी और अमर छावा से थी, जो भोपाल में प्राइवेट काम करते हैं।

दोनों आरोपियों ने युवती को भरोसा दिलाया कि उनकी एम्स में पहचान है और वे उसे वहां नौकरी दिला सकते हैं।

Bhopal Suicide Case : भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

50 हजार रुपए लेकर करते रहे टालमटोल

आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से करीब 50 हजार रुपए नकद लिए। पैसे लेने के बाद दोनों युवक लगातार टालमटोल करते रहे और कोई नियुक्ति पत्र नहीं दिया।

एक साल बाद पुलिस में शिकायत

करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद जब युवती को नौकरी नहीं मिली, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर छावा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मुकुल त्यागी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Raisen News : रायसेन में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 42 डिग्री के पार, नदियों का जलस्तर घटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *