Heatwave Alert : नर्मदापुरम | नर्मदापुरम में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान इसी जिले में दर्ज किया जा रहा है, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।
स्कूलों के समय में बदलाव
जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
हालांकि यह बदलाव केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि स्कूल स्टाफ को पहले की तरह निर्धारित समय या दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहकर कार्य करना होगा।
Sehore SBI bank fire : सीहोर SBI बैंक में AC कंप्रेसर में लगी आग, स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा
गुरुवार को नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
हीट वेव का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जिले में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
गर्म हवाओं से बढ़ी परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं ने नर्मदापुरम को ‘हॉट चैंबर’ जैसा बना दिया है।
Harda Murder Case: हरदा मर्डर केस, अवैध संबंधों के चलते भांजे ने की मामा की हत्या
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में प्रशासन और लोगों दोनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
